फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग करते करते इस हीरोइन से प्यार कर बैठे थे संजय दत्त, बन बैठे थे 'बागी'

Thu, 13 Apr 2017 08:43 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
कहावत है कि प्यार अंधा होता है। इसके चंगुल में आकर इंसान कई बार ऐसे कदम उठा लेता है जिसका उसे बाद में अफसोस भी होता है और कुछ ऐसा ही हुआ था एक्टर संजय दत्त और ऋषि कपूर के बीच। दरअसल संजय दत्त टीना मुनीम के साथ रिलेशनशिप में थे और उस वक्त उन्हें गलतफहमी हो गई कि ऋषि कपूर भी टीना मुनीम के चक्कर में हैं।

ये भी पढ़ें - जब नशे में धुत इस हीरो ने पूजा भट्ट को कर डाला था लहूलुहान
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त
इसका खुलासा ऋषि कपूर ने अपनी हालिया रिलीज ऑटोबायोग्राफी में किया था, जिसमें कहा गया कि ऋषि कपूर और टीना काफी गहरे दोस्त थे, दोनों ने फिल्म 'कर्ज' के अलावा कई और फिल्मों में साथ काम किया था। लेकिन संजय दत्त को लगने लगा कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। वो चाहकर भी इस बारे में टीना से नहीं पूछ पा रहे थे।

ये भी पढें - प्रेग्नेंट हीरोइन से प्रोडयूसर ने करवाए ऐसे ऐसे सीन, जा पहुंची थी अस्पताल
 
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त
आखिरकार परेशान होकर एक दिन संजय दत्त ने बड़ा फैसला किया। उन्होंने गुलशन ग्रोवर के साथ ऋषि कपूर को पीटने का प्लान बनाया और नीतू के घर की तरफ चल दिए।

संजय दत्त फिल्म 'रॉकी' में टीना और गुलशन ग्रोवर के साथ काम कर रहे थे और इसी दौरान उनका अफेयर शुरु हुआ था।

ये भी पढें - FlashBack : एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर ये हुआ ये हाल
 

4 of 5
संजय दत्त
वेबसाइट के मुताबिक, नीतू उस वक्त ऋषि कपूर के साथ रिलेशन में थीं और जैसे ही उन्हें पता चला कि संजय दत्त और गुलशन, टीना मुनीम के चलते ऋषि कपूर को पीटने के इरादे से आए हैं तो उन्होंने संजय को समझा बुझाकर शांत कराया और यकीन दिलाया कि ऋषि और टीना के बीच कुछ नहीं चल रहा है और जो भी खबरें उड रही हैं वो सब महज अफवाह हैं।

नीतू ने तो यहां तक कह दिया था कि फिल्म इंडस्ट्री में होने के नाते उन्हें एक-दूसरे पर भरोसा करना सीखना पड़ेगा। तब जाकर संजू शांत हुए।

ये भी पढें - शाहरुख को सुपरस्टार बनाकर खुद गुमनाम हो गया ये एक्टर, जानें कहां है आजकल ?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त
वेबसाइट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में ये भी बताया कि जब संजू नीतू के घर पहुंचे उस वक्त उन्होंने ड्रग्स ले रखे थे। लेकिन सभी तरह की अफवाह तब खत्म हो गईं जब ऋषि कपूर और नीतू की शादी हुई और उनकी सभी हीरोइनों ने उस शादी में शिरकत की।

कुछ वक्त के लिए संजय दत्त और ऋषि कपूर के संबंधों में दरार जरूर आई लेकिन बाद में सब ठीक हो गया। इसके बाद कुछ फिल्मों मे दोनों ने साथ में काम भी किया।

ये भी पढें - धर्मेंद्र को ब‌िना बताए डायरेक्टर ने बना डाली अडल्ट मूवी, सीन देख सनी के उड़ गए थे होश
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें