फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत के वक्त भी नशे में धुत थे संजय दत्त, 'रॉकी' की रिलीज से पहले ही पड़ चुकी थी ड्रग्स की लत

Sun, 27 May 2018 11:59 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
संजय दत्त
निर्देशक राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित है। पिछले दिनों फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। 'संजू' में एक-एक किरदारों का लुक पोस्टर के जरिए जारी किया जा रहा है। फिल्म बनने की चर्चा के बाद से ही लोग संजय दत्त की निजी जिंदगी के किस्से जानना चाहते हैं तो चलिए ऐसे में हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
संजय दत्त
संजय दत्त हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। 80 के दशक में जब संजय दत्त कॉलेज गोइंग स्टूडेंट थे उस वक्त मुंबई में ड्रग्स बहुत ट्रेंडी चीज थी। ऐसे में भला वो इस ट्रेंड को फॉलो करने में पीछे कैसे रहते। वैसे तो संजय दत्त को पढ़ाई में कोई रुचि नहीं थी लेकिन पापा के कहने पर उन्होंने कॉलेज जाना शुरू कर दिया था। कॉलेज में ही संजय गलत संगत में पड़ गए और उन्हें चरस, गांजा और ड्रग्स की लत लग गई। 
विज्ञापन

3 of 11
सुनील दत्त और संजय दत्त
शुरुआत में तो नरगिस को इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा कि उनका बेटा ड्रग्स के लत में फंस चुका है क्योंकि उनके घर में किसी ने ऐसा कुछ किया नहीं था लेकिन जब संजय दत्त कमरे में बंद रहने लगे तो नरगिस को शक हो गया। नरगिस को पता चलने के बावजूद उन्होंने ये बात सुनील दत्त को बताई नहीं और अपने हिसाब से ही उन्होंने केवल बेटे को समझाना शुरू किया। नरगिस को लगा कि वो समझा-बुझाकर बेटे को सही रास्ते पर ले आएंगी लेकिन एक बार जो ड्रग्स की लत लग जाए उसे छोड़ना कहां आसान होता है। 

4 of 11
संजय दत्त और नरगिस
वो दौर ऐसा था कि ड्रग्स के बारे में ज्यादा किसी को जानकारी नहीं थी। मुंबई में उस समय कोई रिहैबिलिटेशन सेंटर नहीं था। संजय दत्त ने खुद बताया था कि मुंबई में इलाज नहीं होने के बाद वो अमेरिका के रिहैबिलिटेशन गए तो डॉक्टरों ने उन्हें उस समय ड्रग्स की एक लंबी लिस्ट दी। जिस पर संजय दत्त को निशान लगाना था कि उन्होंने इनमें से कौन-कौन सी ड्रग्स उन्होंने ली है। संजय दत्त ने जब वो लिस्ट देखी तो मन ही मन सोचा कि उन्हें तो इस पूरी लिस्ट पर ही निशान लगाना पड़ेगा यानि उस वक्त जितने भी ड्रग्स थे संजय दत्त ने सभी ले रखे थे।
विज्ञापन

5 of 11
संजय दत्त
बहरहाल, इन सबके बीच सुनील दत्त को लगा कि अगर संजय दत्त काम में बिजी हो जाएंगे तो उन्हें ड्रग्स से भी छुटकारा मिल सकता है। एक बार सुनील दत्त ने संजय दत्त को फोन करके ऑफिस बुलाया जिससे उनकी पहली डेब्यू फिल्म 'रॉकी' के शूटिंग शेड्यूल पर बात की जा सके। पिता ने बुलाया तो ऑफिस जाना ही पड़ता तो संजय दत्त ना चाहते हुए भी ऑफिस पहुंचे। उस वक्त भी संजय ने ड्रग्स का भारी डोज ले रखा था। आलम ये था कि उन्हें नशे की वजह से सुनील दत्त एक जलती हुई मोमबत्ती की तरह दिखाई देने लगे। कुछ ही देर में संजय दत्त सुनील दत्त के ऊपर कूद गए वो मोमबत्ती बुझाने के लिए। ये पहली बार था जब सुनील दत्त ने बेटे को इस हालत में देखा था। 
विज्ञापन

6 of 11
संजय दत्त
इधर संजय दत्त की डेब्यू फिल्म के रिलीज की तैयारी हो रही थी वहीं दूसरी ओर संजय की लत बढ़ती ही चली गई। संजय दत्त को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था कि इतना बड़ा मौका है उनकी पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है। उधर उनकी मां नरगिस की हालत बहुत खराब थी उन्हें कैसर था। उनकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही थी। नरगिस को अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन

7 of 11
संजय दत्त और सुनील दत्त
संजय दत्त इन सब से परे नशे की हालत में खुद को बरबाद करने पर तुले हुए थे। सुनील दत्त समेत पूरा परिवार नरगिस की वजह से बहुत टेंशन में था लेकिन नरगिस को तो अपने बेटे की नशे की चिंता थी। नरगिस की बीमारी की वजह से सुनील दत्त 'रॉकी' के निर्देशन पर भी पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन वो चाहते थे कि फिल्म जल्दी से जल्दी रिलीज कर दें।

8 of 11
संजय दत्त
आखिर 'रॉकी' की रिलीज की तैयारी कर ली गई थी 8 मई 1981। सुनील दत्त ने फिल्मों के प्रीमियर के लिए घर में ही बने थिएटर में 8 मार्च को नरगिस को फिल्म दिखाने की सोची लेकिन फिल्म देखते-देखते अचानक नरगिस की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें दूसरे कमरे में लाकर सुला दिया गया। वो अपने बेटे की पहली फिल्म भी नहीं देख पाई थीं हालांकि वो खुश काफी थीं।

9 of 11
संजय दत्त
11 मार्च को सुनील दत्त और नरगिस की शादी की सालगिरह थी। ये इनका आखिरी सालगिरह था। इसके बाद नरगिस की हालत इतनी बिगड़ी कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। आखिर 3 मई 1981 को नरगिस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

10 of 11
नरगिस-सुनील दत्त
नरगिस की मौत पर रोने की तो छोड़िए संजय दत्त ऐसे मौके पर बहन प्रिया दत्त के पास पहुंचे और चरस मांगने लगे। प्रिया दत्त ने उस वक्त कहा चरस नहीं है मेरे पास बीड़ी है बीड़ी चाहिए क्या। इसके बाद सुनील दत्त ने विदेशी डॉक्टरों से बात की और इलाज के लिए पहले जर्मनी ले गए फिर अमेरिका।
विज्ञापन

11 of 11
संजय दत्त
इलाज के बाद जब संजय दत्त को एहसास हुआ कि उनकी मां का निधन हो गया है तब जाकर रोए और ऐसा रोए कि लगातार चार दिन तक रोते रहे। संजय दत्त को ऐसा लग रहा था कि उनकी मां मर गईं क्योंकि वो उन्हें ठीक करना चाहती थीं लेकिन उन्होंने इसे सीरियसली नहीं लिया। संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े ये किस्से आप यासिर उस्मान की किताब द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड ब्वॉय संजय दत्त में पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें