फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: जब 'अंदाज अपना अपना' के मेकर्स को परेशान किया सलमान ने, आमिर के साथ रिश्तों में आई खटास

Sun, 10 Nov 2024 06:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान आमिर खान फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में - फोटो : सोशल मीडिया
जब फिल्म 'अंदाज अपना अपना (1994) रिलीज हुई, तो इसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। लेकिन इस फिल्म को जब टीवी पर दिखाया गया तो दर्शकों ने फिल्म को और इसकी कॉमेडी को खूब सराहा। हाल ही में इस फिल्म ने 30 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर फिल्म से जुड़े लोगों ने कई किस्से साझा किए हैं। सलमान खान ने भी हाल ही में बताया कि यह फिल्म कहीं ना कहीं उनकी वजह से देरी से बनीं। आखिर क्या रहा इसका कारण?
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान ने नहीं दीं अपनी डेट्स 
हाल ही में सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'अंदाज अपना अपना' अब तक की सबसे मजेदार फिल्म है। फिल्म में आमिर के पास काफी अच्छे डायलॉग रहे जो आज भी फेमस हैं। इसके अलावा सलमान यह भी बताते हैं कि कैसे उन्होंने इस फिल्म के मेकर्स को परेशान किया। वह कहते हैं, 'फिल्म छह महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन मैं इसमें देरी करने की कोशिश कर रहा था। मैंने उन्हें अपनी डेट्स नहीं दीं, टूटे हुए पैर का बहाना बनाया।'
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम - कपिल शर्मा/सलमान खान
आमिर खान के साथ रिश्ते हुए खराब 
ऐसा भी कहा जाता है कि सलमान खान के इस व्यवहार से आमिर खान को बहुत दिक्कत हुई। वह शुरू से अपने काम को लेकर सीरियस रहे और फिल्म में देरी के कारण परेशान होने लगे। इसी बारे में अभिनेता शहजाद खान ने एक बार बताया। उन्होंने फिल्म में भल्ला का रोल किया। वह एक इंटरव्यू में बताते हैं, सलमान, सलमान हैं और आमिर, आमिर हैं। मैं इसके लिए किसी को दोष नहीं दूंगा। अकसर मैं उनके बीच सुलह कराने का काम करता था। मैं बचपन से ही सलमान के बहुत करीब रहा हूं, इसलिए चीजें ठीक हो जाती थीं। इस तरह शहजाद ने इशारा किया कि आमिर और सलमान के बीच फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के दौरान चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, दोनों के रिश्ते काफी खराब हो गए थे। अब आमिर और सलमान के बीच काफी अच्छा रिश्ता है, दोनों एक-दूसरे की खूब तारीफ करते हैं। 

4 of 5
फिल्म 'अंदाज अपना अपना' - फोटो : सोशल मीडिया
बनेगी 'अंदाज अपना अपना-2'
कुछ समय पहले एक खबर आई कि फिल्म 'अंदाज अपना अपना-2 भी बनेगी। इस बारे में आमिर खान ने ही बताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी 'अंदाज अपना अपना 2' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। आमिर कहते हैं, 'मुझे खुशी है कि उन्होंने इसके बारे में सोचना शुरू कर दिया है क्योंकि मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म अंदाज अपना अपना के प्रसिद्ध किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के किरदार है मीम्स के तौर पर मशहूर 
'अंदाज अपना अपना' आज भी दर्शकों खूब हंसाती है, लेकिन मीम्स की दुनिया में भी यह फिल्म काफी फेमस है। इस फिल्म के डायलॉग्स पर कई मीम्स बनते हैं, जिन्हें देखकर खूब हंसी आती है। यह मीम्स कई विषयों पर बहुत ही सटीक बैठते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें