फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन थी तैयार, कार्ड बंट चुके थे, फिर आखिरी वक्त पर हुआ कुछ ऐसा कि घोड़ी नहीं चढ़ पाए सलमान खान

Fri, 18 Dec 2020 10:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : फाइल
सलमान खान शादी कब करेंगे, ये सवाल शायद उनका हर फैन जानना चाहता है। ये वो सवाल है जो सालों से सलमान का पीछा नहीं छोड़ रहा। जब भी उनका नाम किसी भी लड़की से जोड़ा जाता है तो उसके साथ ही उनकी शादी के चर्चे भी शुरू हो जाते हैं। ये सवाल अब इतना बड़ा हो चुका है कि सलमान के साथ-साथ उनके परिवार वालों को भी अक्सर इसका सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ साल पहले सलमान खान की शादी तय हो गई थी, इतना ही नहीं बाकायदा कार्ड भी छप गए थे... रह गए ना हैरान। आज हम आपको सलमान की जिंदगी का ये अनसुना किस्सा बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान खान की शादी किस हसीना से तय हुई होगी? तो इसका जवाब है कि उस अभिनेत्री को आप भी जानते हैं और वह शादी टूटने के बाद भी सलमान की बहुत अच्छी दोस्त हैं और दोनों को कई बार साथ में देखा जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
अजहर और संगीता बिजलानी - फोटो : फाइल
हम बात कर रहे हैं, 90 के दौर की खूबसूरत अभिनेत्री संगीता बिजलानी की। वही संगीता बिजलानी जिन्होंने त्रिदेव, हातिमताई और तहकीकात जैसी फिल्मों में काम किया और फिर 1996 में  क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से शादी कर ली। 

4 of 5
संगीता बिजलानी और सलमान - फोटो : फाइल
संगीता बिजलानी और सलमान खान ने साल 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। तब संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। बात शादी तक पहुंची और कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने शादी कैंसिल कर दी। सलमान खान अपने कई इंटरव्यू में इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि कार्ड छपकर कई जगह बंट भी गए थे, लेकिन शादी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : फाइल
ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया और आखिरकार दोनों का ये रिश्ता टूट गया। हालांकि अब भी सलमान और संगीता के बीच गहरी दोस्ती है।

इसलिए अनु ने की पति की हत्या, कीर्ति कुल्हरी ने खोले क्रिमिनल जस्टिस सीजन 2 में अपने किरदार के राज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें