फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकल सुनते ही चढ़ गया सलमान का पारा, पिटते-पिटते बचा ये एक्टर

Wed, 08 Feb 2017 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं जो ना सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं बल्कि अपने गुस्से को लेकर भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं, और एक बार उनके इसी गुस्से का शिकार हो गए थे वरुण धवन।
विज्ञापन

इस हीरो ने सलमान को कहा अंकल, तो आपा खो बैठे सलमान और फिर...

2 of 5
- फोटो : Twitter
वरुण फिल्म 'जुड़वां 2' में काम कर रहे हैं जो सलमान की फिल्म 'जुड़वां' का सीक्वल है। हाल ही में सलमान की इस फिल्म ने 20 साल पूरे किए और इसे सेलिब्रेट करने के लिए एक इवेंट रखा गया जिसमें वरुण भी मौजूद थे। इस इवेंट के दौरान वरुण ने उस वाकये के बारे में बताया जब वो सलमान के हाथों पिटते-पिटते बचे थे।
विज्ञापन

इस हीरो ने सलमान को कहा अंकल, तो आपा खो बैठे सलमान और फिर...

3 of 5
बात उन दिनों की है जब सलमान 'जुड़वां' की शूटिंग कर रहे थे, जिसे वरुण के डैडी डेविड धवन ने डायरेक्ट किया। शूट के दौरान वरुण भी मौजूद थे। वो सलमान से मिलने के लिए उतावले थे और जैसे ही वरुण की नजर बनियान और शॉर्ट्स पहने सलमान पर पड़ी वो उनसे मिलने के लिए दौड़े। वरुण सलमान को देखकर काफी खुश हुए और उन्हें अंकल कहकर पुकारा।

इस हीरो ने सलमान को कहा अंकल, तो आपा खो बैठे सलमान और फिर...

4 of 5
लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि वरुण घबरा गए। खुद को अंकल बुलाए जाने पर सलमान गुस्से में आ गए और उन्होंने वरुण को चेतावनी देते हुए कहा, 'मुझे अंकल मत बुलाओ वर्ना जोरदार थप्पड़ मारूंगा। मुझे भाई बुलाओ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हीरो ने सलमान को कहा अंकल, तो आपा खो बैठे सलमान और फिर...

5 of 5
इस घटना के बाद तो जैसे वरुण को काटो तो खून नहीं। वो समझ ही नहीं पाए कि क्या करें। हालांकि आज वरुण और सलमान काफी करीब हैं और वरुण उन्हीं की फिल्म के सीक्वल में काम कर रहे हैं।

'जुड़वां 2' के लिए सलमान वरुण की मदद भी कर रहे हैं। राजा और प्रेम के किरदार को निभाने के लिए सलमान ने वरुण को कुछ चीजें भी दी हैं जो उन्होंने खुद फिल्म में इस्तेमाल की थीं। 'जुड़वां 2' को भी डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें ताप्सी पन्नू और जैक्लीन फर्नांडिस नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें