फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कैमरे पर सैफ को अमृता सिंह से मांगनी पड़ी थी माफी, जानिए ये दिलचस्प किस्सा

Sat, 11 Apr 2020 04:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Saif And Amrita - फोटो : social media
एक समय में पावर कपल कहे जाने वाले सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) की लव लाइफ काफी चर्चा में रही। जब सैफ ने अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की तो इंडस्ट्री में किसी को यकीन ही नहीं हुआ। बाद में बेशक दोनों का तलाक हो गया हो लेकिन आज भी दोनों की पर्सनल लाइफ के किस्से सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक पुराना किस्सा फिर सामने आया है। ये तब की बात है जब सैफ ने अमृता से अपनी एक गलती के लिए माफी मांगी थी।
विज्ञापन

2 of 5
Amrita Singh and Saif Ali Khan - फोटो : file photo
ये वो वक्त था जब सैफ और अमृता पति पत्नी थे। एक बार सैफ नाइट क्लब गए थे। यहां सैफ ने दो महिला प्रशंसकों के साथ डांस भी किया। लेकिन इस बात से नाराज उन दोनों लड़कियों में से एक के ब्वॉयफ्रेंड की सैफ से बहस हो गई और उस लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने सैफ को एक मुक्का मार दिया। हालांकि सैफ ने इस बात को आगे नहीं बढ़ने दिया, ताकि मामला मीडिया तक ना पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
saif ali khan and amrita singh
हालांकि बाद में सैफ को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने कैमरे के सामने अमृता सिंह से इस बात की माफी मांगी और कहा कि वे कोशिश करेंगे कि इस तरह की चीजें अब आगे ना हों। बता दें अमृता सिंह से सैफ की मुलाकात तब हुई थी जब सैफ 21 साल के थे और अमृता 33 की। पहली मुलाकात में ही सैफ और अमृता एक दूसरे के दीवाने हो गए और एक दूजे के साथ रहने का फैसला कर लिया। 

4 of 5
Kareena and Saif - फोटो : file photo
अक्टूबर 1991 में सैफ और अमृता की धूमधाम से शादी हुई और अमृता छोटे नवाब की बेगम बन गईं थी। दोनों की शादी लगभग 13 साल चली और बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली। साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ से पहले कोर्ट मैरिज की फिर रिसेप्शन पार्टी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena and Saif - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'टशन' के दौरान करीना की मुलाकात सैफ से हुई। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। शूटिंग से वक्त निकालकर दोनों साथ में घूमने जाते थे। इनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान आखिरी बार फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आए थे। वहीं, करीना कपूर  की बात करें तो उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम आज रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें