फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मीडिया के सामने रणबीर कपूर ने शाहिद का नाम लेकर प्रियंका चोपड़ा को चिढ़ाया, जवाब देने में पीछे नहीं रहीं ‘देसी गर्ल’

Sat, 16 Jan 2021 01:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा अपनी हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं। कई मौकों पर वह अपने जवाब से सामने वाले की बोलती बंद कर देती हैं। एक ऐसा ही पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जब रणबीर कपूर उन्हें शाहिद कपूर का नाम लेकर चिढ़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन देसी गर्ल भी उनका जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
इस वीडियो को फैन पेज से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। एक इवेंट में पहुंचे रणबीर और प्रियंका मीडिया के सामने अपना परिचय देते हैं। तभी रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे को चिढ़ाते दिखते हैं। रणबीर कपूर वीडियो में कहते दिख रहे हैं ‘हाय, मैं शाहिद कपूर..’ आगे प्रियंका चोपड़ा कटरीना के नाम का जिक्र करती हैं जिसके बाद सभी हंसने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : फाइल
यह कार्यक्रम तब का है जब रणबीर और प्रियंका फिल्म बर्फी का प्रमोशन कर रहे थे। बता दें कि प्रियंका और शाहिद कपूर का नाम साथ में जोड़ा जाता रहा है लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इसे कबूल नहीं किया। वहीं रणबीर और कटरीना लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लंदन में अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग खत्म की है। इसमें उनके साथ निक जोनस भी कैमियो रोल में दिखेंगे। प्रियंका आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : instagram/ayan_mukerji
वहीं रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन हैं। रणबीर कपूर की यह फिल्म करीब तीन साल से बन रही है। ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं जबकि करण जौहर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

KBC 12: महज एक रुपये में पानी भरने का काम करती थीं ‘कर्मवीर’ पाबीबेन, अब लाखों महिलाओं को दिया रोजगार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें