फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जब राकेश रोशन ने शो में कहा- अरे मैं विग पहनना भूल गया, पुराना वीडियो देख ऋतिक ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

Mon, 16 May 2022 02:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपस्टार ऋतिक रोशन की मां पिंकी अपनी फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर फिटनेस से जड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपने परिवार का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। यह वीडियो क्लिप एक पुराने इंटरव्यू का है जब ऋतिक रोशन अपने मां-पिता के साथ सिमी गरेवाल के शो पर गए थे।
विज्ञापन

2 of 4
बेटे ऋतिक के साथ राकेश रोशन
वीडियो क्लिप 10 साल पुराना है जब तीनों सिमी गरेवाल के शो में पहुंचे थे। वीडियो में राकेश रोशन अपने बालों का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। दरअसल, जब शो की होस्ट सिमी गरेवाल अपने स्पॉट बॉय से पूछती हैं कि क्या उनके दांतों पर लिपस्टिक के दाग हैं? इसके बाद राकेश रोशन भी जेम्स नाम के शख्स से आईना मांगते हैं और खुद को देखते हुए कहते हैं, 'अरे मैं अपना विग पहनना भूल गया।' इस पर वहां मौजूद सभी की हंसी छूट जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक ने दिया ऐसा रिएक्शन
इसके बाद ऋतिक रोशन भी पीछे नहीं रहते और अपनी मां से मजाक करते हुए पूछते हैं कि क्या उन्होंने जो चिकन सैंडविच खाया है वो उनके दांत में अभी तक है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पिंकी ने सिमी गरेवाल को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा, 'प्यारे पल शुक्रिया दोस्त सिमी गरेवाल।' पिंकी के इस पोस्ट पर ऋतिक का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने इस पर 'हाहाहा' लिखा है।
विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को भी यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कितने प्यारे पल। आपका परिवार और आप बहुत अच्छे हैं।', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऋतिक यहां बच्चे लग रहे हैं।' गौरतलब है कि ऋतिक जल्द ही आगामी फिल्म विक्रम वेधा में दिखाई देंगे। यह इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की रीमेक है। इसमें सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने किया है। हिंदी भाषा में दोनों की यह पहली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें