फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्रियंका चोपड़ा के प्रेग्नेंट होने पर लगाई जा रही थी रोक, ऐसे दिया था एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब

Fri, 15 Jun 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रियंका चोपड़ा
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । आए दिन उन्हें हॉलीवुड एक्टर निक जोनस के साथ डेट पर जाते देखा जाता है । इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड की सबसे बिजी एक्ट्रेस बन गई हैं । 
विज्ञापन

2 of 8
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के पास बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों के कई प्रोजेक्ट्स हैं । जब प्रियंका हॉलीवुड में 'क्वांटिको' की शूटिंग करने गई थीं तो उस दौरान उन्होंने कई और प्रोजेक्ट्स साइन किए थे । इनमें से एक प्रोजेक्ट के कॉन्ट्रेक्ट में उनसे 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज' साइन करवाया गया ।
विज्ञापन

3 of 8
प्रियंका चोपड़ा
जी हां, हीरो-हीरोइन की बढ़ती नजदीकियों को देखकर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाते हैं । प्रियंका ने इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बताते हुए कहा था, 'उसमें लिखा था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो जाती हूं तो वो मुझे प्रोजेक्ट से निकाल देंगे । साथ ही हर्जाना भी भरना होगा ।'

4 of 8
प्रियंका चोपड़ा
'ये पढ़कर मैं हैरान रह गई । कोई मुझे कैसे कह सकता है कि मैं कब प्रेग्नेंट होऊं और कब नहीं । बीमारी या ओवरवेट नहीं, सीधा प्रेग्नेंट । उनका कहना था कि अगर मैं प्रेग्नेंट हो जाती हूं तो अपना बेस्ट नहीं दे पाऊंगी ।'
विज्ञापन

5 of 8
प्रियंका चोपड़ा
'जबकि मैं प्रेग्नेंट होने के बाद भी अच्छा काम कर सकती हूं । इसको लेकर मेरी उनसे बहुत बहस हुई । फिर मैंने कहा ठीक है अगर मैं प्रेग्नेंट होने पर अच्छा काम ना कर पाऊं तो मुझे निकाल देना । अगर मैं फिरभी अच्छा काम करती हूं तो आपको मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का कोई हक नहीं है ।'
विज्ञापन

6 of 8
माधुरी दीक्षित
बता दें कि इससे पहले माधुरी दीक्षित को भी 'नो प्रेग्नंसी' क्लॉज साइन करना पड़ा था। उस वक्त माधुरी का स्टारडम चरम पर था और उनकी रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म हिट हो रही थी। उसी समय माधुरी और संजय दत्त के अफेयर की खबरों का बाजार भी गर्म था ।
विज्ञापन

7 of 8
माधुरी दीक्षित
संजय और उनके बीच जिस तरह की नजदीकियां देखने को मिल रही थीं उससे फिल्ममेकर्स के बीच अजीब सा डर बैठा हुआ था। उन्हें लग रहा था कि कहीं इस बीच माधुरी ने शादी कर ली या वो प्रेग्नेंट हो गईं तो ? इसी को देख निर्देशक सुभाष घई के कान खड़े हो गए।
विज्ञापन

8 of 8
माधुरी दीक्षित
फिल्म 'खलनायक' में वो माधुरी के साथ काम कर रहे थे । सुभाष घई को लगा कि अगर उनकी फिल्म के बीच में ही माधुरी ने शादी कर ली या फिर वो प्रेग्नेंट हो गईं तो उनकी फिल्म बीच में ही रुक जाएगी । यही सोचकर सुभाष घई ने माधुरी से 'नो प्रेग्नेंसी' क्लॉज साइन करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें