फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनाम 'मौत' के 11 साल बाद जब पढ़ी गई परवीन बॉबी की वसीयत तो बॉलीवुड ने किया था सेल्यूट

Wed, 04 Apr 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परवीन बॉबी की आज 69वीं बर्थडे एनिवर्सरी है। 70 के दशक में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी हमेशा से लाखों दिलों की धड़कन थीं। 1976 से 80 के बीच वह इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में दूसरे नंबर पर थीं। वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी काफी फेमस थीं, लेकिन 20 जनवरी 2005 को परवीन अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। खबरों की मानें तो परवीन लंबे समय से डिप्रेशन में थी लेकिन मौत कैसे हुई यह सवाल आज भी राज बना हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
परवीन बॉबी की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद रहा था। मगर उनकी मौत के 11 साल बाद उनके इस विवाद को खत्म किया गया और परवीन का आखिरी सपना भी पूरा किया गया। परवीन की संपत्ति दान की गई और इसका इस्तेमाल गरीब बच्चों और महिलाओं की मदद करने में किया गया। 
आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला ?


 
विज्ञापन

3 of 5
परवीन बॉबी
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बॉबी की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा। परवीन के घरवालों और उनके मामा ने संपत्ति को लेकर दावा किया। इसके बाद जांच में परवीन की वसीयत सामने आई, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति परिवार और रिश्तेदारों को न देने की बजाए एक ट्रस्ट और चाचा मुराद खान बॉबी को सौंपने की बात कही हुई थी।

4 of 5
परवीन बॉबी
परवीन के मामा ने साल 2005 में इस वसीयत को बॉम्बे हाईकोर्ट में चैलेंज किया। परवीन के पिता ने भी इस वसीयत को गलत बताया। जिसके बाद कोर्ट ने पूरे मामले की जांच करवाई और वसीयत सही पाई गई। इस पर वसीयत को वैध मानते हुए कोर्ट ने 11 साल बाद वही फैसला सुनाया जो कि परवीन की अंतिम इच्छा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोर्ट ने कहा कि वसीयत के मुताबिक, परवीन की 80 प्रतिशत संपत्ति का इस्तेमाल एक ट्रस्ट बनाने में होगा, जो कि गरीब महिलाओं और बच्चों की मदद करेगा। जबकि 20 प्रतिशत संपत्ति उनके चाचा को दी जाएगी। जो कि इस ट्रस्ट को चलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें