परिणीति चोपड़ा ने 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनकी पहली सुपरहिट फिल्म 'इशकजादे' थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में परि के साथ अर्जुन कपूर भी लीड रोल में थे। परिणीति 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा ऐसा किस्सा बताते हैं जो उनके स्कूल के दिनों का है ।
विज्ञापन
2 of 6
parineeti chopra
परिणीति ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'हमारे पास इतना पैसा नहीं था कि हम कार खरीद सकें। इसलिए मैं साइकिल से स्कूल जाया करती थी। मेरे पापा भी कुछ दूर तक साइकिल से मेरे साथ चलते थे। पापा के जाते ही हर रोज कुछ लड़के मेरे पीछे लग जाते थे।'
विज्ञापन
3 of 6
Parineeti Chopra
उन्होंने आगे कहा, 'वो लड़के मुझे चिढ़ाते हुए मेरे साथ-साथ चलते थे। यहां तक कि वो मेरी स्कर्ट उठाने की भी कोशिश करते थे। इसलिए मैं अपने पैरेंट्स से नफरत करती थी क्योंकि वो मुझे साइकिल से स्कूल भेजते थे। साथ ही वो ये भी कहते थे कि ऐसा हम तुम्हें स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कर रहे हैं।'
4 of 6
parineeti chopra
दरअसल, परिणीति, अक्षय कुमार के साथ 'वुमेन सेल्फ डिफेंस ग्रेजुएशन डे' के मौके पर पहुंची थीं । यहीं पर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुडा़ ये किस्सा शेयर किया । परिणीति ने कहा, 'मुझे खुशी है कि अक्षय सर आप लोगों को सेल्फ डिफेंस सिखाने का कोई पैसा नहीं लेते हैं और ना ही आपको इसके लिए कोई यूनिफॉर्म पहनने की जरूरत है। आप सबके पास वो सुविधाएं हैं जो मेरे पास नहीं थी।'
विज्ञापन
5 of 6
Parineeti Chopra
परिणीति ने कहा, 'अगर आपको अब ऐसी किसी परिस्थिति का सामना करना पड़े तो उनके मुंह पर एक पंच दे देना।' बता दें परिणीति एक्टिंग से पहले विदेश में इन्वेस्टमेंट मैनेजर की जॉब करती थीं। 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण वो इंडिया लौट आईं थी। यहां आकर उन्होंने यशराज फिल्म्स में काम किया।
परिणीति ने साल 2015 में 28 किलो वजन कम किया था। परिणीति जंक फूड खासकर पिज्जा काफी पसंद करती हैं। वेट लॉस के दौरान उन्होंने सबसे पहले पिज्जा खाना छोड़ा। एक इंटरव्यू में परिणीति ने बताया था- मैं सैफ को लेकर बहुत क्रेजी थी। इतना क्रेजी थी कि एक ब्रांड के चिप्स के पैकेट जमा करती थी क्योंकि उस पर सैफ की फोटो बनी होती थी।