कपिल शर्मा के शो में नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति पहुंचे। इस दौरान सुधा मूर्ति ने नारायण मूर्ति के साथ उनकी पहली मुलाकात से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया।
विज्ञापन
1 of 4
सुधा मूर्ति- नारायण मूर्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति को कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में देखा गया। इस शो में सुधा मूर्ति ने अपने पति और घर को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं। सुधा मूर्ति ने नारायण की अपने पिता से पहली मुलाकात को याद करते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया।
विज्ञापन
2 of 4
सुधा मूर्ति- नारायण मूर्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
ऐसी थी सुधा के पिता और नारायण मूर्ति की पहली मुलाकात
सुधा मूर्ति ने बताया कि नारायण मूर्ति जब पहली बार उनके पिता से मिलने पहुंचे तो उनकी टैक्सी खराब हो गई थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनसे पूछा कि वे क्या करते हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वे राजनीति में शामिल होना चाहते हैं और अनाथालय खोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता सोचते ते कि मैं एक उनके लिए एक पुरस्कार हूं क्योंकि उस समय महिलाएं इंजीनियरिंग नहीं करती थीं। उन्होंने कहा कि वे सोचकर आए थे कि मेरे पिता को प्रभावित करेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
नारायण मूर्ति
- फोटो : एएनआई
नारायण मूर्ति ने सुधा मूर्ति के लिए कही ये बात
इस बात पर नारायण मूर्ति ने कहा, मैं उस समय कुछ मजाकिया और मस्ती में रहता था, मैंने सोचा कि उन्हें भी थोड़ा नाराज होने दो, मैं खतरों से खेलना पसंद करता हूं। नारायण मूर्ति ने कहा कि पहली बार जब उन्होंने सुधा मूर्ति को देखा तो उन्हें लगा था कि ताजा हवा में पहुंच गए। वे हमेशा सकारात्मक रहती थीं। बहुत दयालु हैं और बहुत बोलती हैं। उन्हें एक अच्छे श्रोता की जरूरत थी, मैं भी खुश था, ये भी खुश थीं।
ये काम करते हैं नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति
नारायण मूर्ति ने भारत के तकनीकी परिदृश्य में क्रांति लाने वाली आईटी सेवा दिग्गज इंफोसिस की सह-स्थापना की। सुधा मूर्ति, एक निपुण लेखिका, शिक्षिका और परोपकारी, भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाले इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। उनकी किताबें अक्सर वास्तविक जीवन की कहानियों से प्रेरित होती हैं, जो हर उम्र के पाठकों को पसंद आती हैं।