फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जो शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन उस समय वो घर नहीं बैठी और अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।
विज्ञापन
2 of 7
नंदिता दास को शानदार एक्टिंग के अलावा इंस्ट्रडी में फिल्म आई एम के लिए खासतौर पर याद किया जाता है। दरअसल इस मूवी में उन्हें एक ऐसी युवती का किरदार निभाना था, जो अकेली रहती है और मां बनना चाहती है। मूवी के शूटिंग के दौरान वें प्रेग्नेंट हो गई थी और इस दौरान उन्होंने घर बैठने की बजाय शूटिंग जारी रखीं।
विज्ञापन
3 of 7
हिंदी फिल्मों के इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग से करीब साल भर पहले अमिताभ और जया बच्चन की शादी हुई थी। शूटिंग के दौरान जया गर्भवती थीं और अमिताभ फिल्म को इस बात के लिए भी याद करते हैं। फिल्म के बाद दोनों की पहली संतान श्वेता का जन्म हुआ था।
4 of 7
फिल्म ‘वी आर फैमेली’ और ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ की शूटिंग के दौरान काजोल दूसरी बार मां बनने वाली थीं। करन जौहर और अजय देवगन ने शूटिंग में उनका पूरा खयाल रखा। शूटिंग खत्म होने के बाद काजोल ने अपने बेटे युग को जन्म दिया। इससे पहले उनकी बेटी थी, न्यासा।
विज्ञापन
5 of 7
जूही चावला भी दो बच्चों की मां हैं और गर्भावस्था के दिनों में वह लगातार काम करती रहीं। जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं तब उन्होंने अमेरिका में एक स्टेज शो का प्रस्ताव स्वीकार किया था। जबकि दूसरी बार गर्भवती होने के दौरान वह फिल्म ‘झंकार बीट्स’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वह एक गर्भवती गृहिणी की ही भूमिका निभा रही थीं।
विज्ञापन
6 of 7
फिल्म ‘जुदाई’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने फिल्म छोड़ने के बजाय इसका काम पूरा किया और फिल्मों से ब्रेक ले लिया। जाह्नवी के जन्म के बाद दूसरी बेटी खुशी के होने से पहले वह फिल्मों से दूर थीं। परंतु पति बोनी कपूर की फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ के सेट पर अक्सर नजर आती थीं।
फराह खान फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का निर्देशन करते हुए प्रेग्नेंट हुईं। लेकिन उन्होंने काम नहीं रुकने दिया। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और प्रमोशन के दौरान वह लगातार सक्रिय रहीं। मीडिया को घर बुला कर इंटरव्यू दिए। फराह को एक साथ तीन संतानें हुईं। एक बेटा और दो बेटियां।