mika singh
- फोटो : file photo
मीका के बड़े भाई दलेर मेहंदी हैं। शुरुआत में उन्होंने बतौर गिटारिस्ट काम करना शुरू किया था। उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के लिए सुपरहिट गाना 'डर दी रब रब कर दी' कम्पोज भी किया था। शुरुआती दौर में जब गाना गाने की ख्वाहिश लिए वे स्टूडियो जाते थे तो दलेर मेंहदी के नाम के चलते उन्हें सुनने के लिए डायरेक्टर तैयार हो जाते थे, लेकिन उनकी अन-कन्वेंशनल आवाज को सुन ना कह देते थे।