फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना का वो मैसेज पढ़ तिलमिला उठे थे सलमान खान, 4 साल डेट करने के बाद कहा था 'बड़ा भाई'

Tue, 12 Jun 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उलाला
विज्ञापन
1 of 9
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गई हैं । इस मुकाम पर पहुंचने में सलमान खान ने उनकी बहुत मदद की । सलमान के साथ कटरीना ने फिल्म 'एक था टाइगर', 'युवराज' और 'मैंने प्यार क्यों किया' में काम कर शोहरत हासिल की थी । 
विज्ञापन

2 of 9
कटरीना कैफ
यही वो समय था जब कटरीना-सलमान एक-दूसरे के करीब आए और उनके अफेयर की खबरें मीडिया में आने लगीं । 4 साल सलमान के साथ अफेयर में रहने के बाद कटरीना ने साल 2009 में रणबीर कपूर के साथ हिट फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में काम किया। 
विज्ञापन

3 of 9
कटरीना कैफ
इस फिल्म के दौरान रणबीर और कटरीना की नजदीकियां बढ़ीं तो सलमान की आंखों में वे चुभने लगे । शूटिंग के दौरान रणबीर और कटरीना के किस्से सलमान को लगातार सुनने को मिल रहे थे । सलमान ने कटरीना को रणबीर से दूर रहने के लिए कहा । ये बात कटरीना को पसंद नहीं आई ।

4 of 9
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ
इसके बाद तो दोनों ने एक-दूसरे को इग्नोर करना शुरू कर दिया । फिर एक इंटरव्यू में कटरीना ने सलमान के बारे में ऐसी बात बोल दी थी जिसके बाद तो बॉलीवुड में हंगामा मच गया था । दरअसल, उस वक्त कटरीना फिल्म 'जब तक है जान' को प्रमोट कर रही थीं ।
विज्ञापन

5 of 9
कटरीना कैफ
कटरीना, अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान कोलकाता के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। जब यहां कटरीना से सलमान खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो मेरे बड़े भाई की तरह हैं ।' कटरीना ने जिसे डेट किया उसी को भाई बुलाकर तहलका मचा दिया था ।
विज्ञापन

6 of 9
कटरीना सलमान - फोटो : SELF
कटरीना और सलमान का ब्रेकअप क्यों हुआ था, ये किसी को पता नहीं । पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दोस्त ने बताया था, 'कटरीना ने मैसेज पर ही सलमान से ब्रेकअप कर लिया था । उस वक्त कटरीना ऊटी में रणबीर के साथ शूटिंग कर रही थीं ।'
विज्ञापन

7 of 9
कटरीना कैफ
'कटरीना ने घर वापस आने का भी इंतजार नहीं किया । उन्होंने मैसेज करके कह दिया कि उनकी तरफ से सब खत्म हो गया है लेकिन वो हमेशा उनकी दोस्त रहेंगी । इसके बाद सलमान सीधे ऊटी फिल्म के सेट पर पहुंच गए थे ।'

8 of 9
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ
'कटरीना सलमान को फेस करने में काफी डर रही थीं । हालांकि सलमान ने कटरीना के सामने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे वो शर्मिंदा हों । बाद में कटरीना ने रणबीर और अपने खास दोस्तों से इस बात को कंफर्म किया था ।' खबरों की मानें तो कटरीना, सलमान से काफी परेशान रहती थीं । 
विज्ञापन

9 of 9
रणबीर कपूर
कटरीना और सलमान के अलग होने की वजह उनकी उम्र का फासला भी था । सलमान, कटरीना से 18 साल बड़े हैं । कटरीना ने अपनी एक दोस्त से कहा था कि वो सलमान के साथ कोई कनेक्शन रिलेट नहीं कर पाती हैं । वहीं सलमान ने कटरीना से ब्रेकअप के बाद कहा था कि वो एक परिवार की तरह हैं और हमेशा रहेंगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें