फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: करण जौहर ने महेश भट्ट को बताया एक लापरवाह निर्देशक, शाहरुख खान की ये फिल्म थी वजह

Wed, 19 May 2021 08:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 1998 में शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डुप्लिकेट' बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था जबकि करण जौहर के पिता यश जौहर ने फिल्म के प्रोड्यूसर थे। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद करण ने उस वक्त एक इंटरव्यू में महेश को लेकर अपनी नराजागी का इजाहर किया था। उन्होंने महेश को एक लापरवाह निर्देशक तक बता दिया था। करण ने कहा था कि फिल्म को लेकर पिता काफी दर्द से गुजरे थे। करण जौहर की गिनती बॉलीवुड के शानदार निर्माता-निर्देशक के तौर पर होती हैं। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया और उनका करियर भी बनाया, लेकिन एक बार करण जौहर ने मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के बारे में ऐसा कुछ बोल दिया था जिसका काफी चर्चा हुई थी। ये किस्सा साल 1998 का है। उन दौरान करण जौहर ने महेश भट्ट के निर्देशक को निराशाजनक बताया था। 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : Insatagram- @karanjohar
करण जौहर ने महेश भट्ट के लिए यह बात शाहरुख खान, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे की फिल्म डुप्लिकेट का निर्देशन करने के लिए कही थी। साथ ही यह भी कहा था कि करण के पिता यश जौहर भी इस फिल्म में महेश भट्ट के निर्देशन से काफी निराश थे।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : Social media
करण जौहर ने साल 1998 में फिल्म डुप्लिकेट के बारे में प्रीतिश नंदी से बात करते हुए कहा था, 'मेरा इसके साथ कोई लेना देना नहीं था। मैं इस प्रोजेक्ट से खुद को बार-बार अलग कर रहा था। इस फिल्म को एक शख्स शाहरुख खान के कहने पर पूरा किया गया था।' महेश भट्ट के बारे में बोलते हुए करण जौहर ने कहा था, 'यह फिल्म बनाने का तरीका नहीं होता है और मुझे दुख है कि मेरे पिता इस तरह से दर्द से गुजरे थे।'

4 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने आगे कहा था, 'ऐसी फिल्म बनाना काफी निराशाजनक था, जिसमें निर्देशक की थोड़ी भी दिलचस्पी नहीं थी। एक निर्माता के तौर पर मेरे पिता ने महेश भट्ट को खुली आजादी और संसाधन दिए थे, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी के साथ काम नहीं किया था। वह जिम्मेदार निर्देशक नहीं हैं। वह लापरवाह हैं, और फिल्म बनाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। यह सब केवल शाहरुख खान की वजह से नहीं बल्कि जिस तरह से उन्होंने फिल्म की कमान संभाली थी, उस वजह से भी है। वह फिल्म कभी पूरी नहीं होती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर
साल 1998 में करण जौहर के इस इंटरव्यू की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि इन सब चीजों से करण जौहर और महेश भट्ट के कभी रिश्ते खराब नहीं हुए। यही वजह है जो करण जौहर ने महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट को साल 2012 में बॉलीवुड में डेब्यू करवाया। आलिया भट्ट ने करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद से अब तक आलिया भट्ट कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें