अभिनेता रितिक रोशन एक के बाद एक विवादों में पड़ते जा रहे हैं। इस बार मामला मुंबई के थाने पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह तक पहुंच गया। जब लगने लगा कि अब रितिक एक बार फिर से बेजा बड़े कानूनी पचड़े में पड़ने वाले हैं तभी उन्होंने हाथ खींचे और किसी तरह से खुद को मामले से बाहर किया।
विज्ञापन
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
2 of 9
रितिक रोशन
लेकिन इससे पहले उन्होंने एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार के फोटो पत्रकार के साथ करीब छह घंटे तक लंबी-चौड़ी नौटंकी की। खुद तो खुद अपने सुरक्षा गार्ड से फोटो पत्रकार को जलील कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
3 of 9
ह्रितिक रोशन
- फोटो : getty
मामला रितिक रोशन की आमागी फिल्म 'मोहनजोड़दो' के शूटिंग के वक्त का है। इन दिनों मुंबई के थाने इलाके में रितिक की इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। ऐसे में अंग्रेजी अखबार 'मुंबई मिरर' के एक पत्रकार ने शूटिंग के दौरान रितिक रोशन की कुछ तस्वीरें खींच लीं।
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
4 of 9
रितिक रोशन और कंगना
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक ऐसा करते देख रितिक रोशन के सुरक्षा गार्ड ने झटके से फोटोग्राफर का कैमरा छीन लिया। बहुत मांगने के बाद भी वापस नहीं किया। बाद में जब रितिक रोशन जब शूटिंग समाप्त कर के लौटे तो कैमरा उन्हें दे दिया गया।
विज्ञापन
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
5 of 9
रितिक रोशन
फिर रितिक रोशन ने कैमरा अपने वैनिटी वैन में रख लिया और फोटोग्राफर से लंबी बातचीत भी की। रितिक ने उनसे कहा कि उन्हें अपनी फिल्म के लुक लीक न करने को कहा गया। फोटोग्राफर ने उनकी फोटो खींचकर उनकी निजता में दखल डाली है।
विज्ञापन
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
6 of 9
रितिक रोशन और कंगना
बाद में रितिक की ओर से फरमान जारी किया गया कि अगर फोटोग्राफर को अपना कैमरा वापस चाहिए तो अगले दिन रितिक के घर आना होगा। फोटोग्राफर ने वैसा ही किया।
विज्ञापन
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
7 of 9
रितिक रोशन और कंगना
अगले दिन जब फोटोग्राफर अपना कैमरा लेने रितिक के घर पर पहुंचे तो वहां उन्हें घंटों बिठाया गया। बताया गया कि अभी रितिक रोशन सो रहे हैं। बाद में कहा कि वह अभी कुछ जरूरी मीटिंग वैगरह में व्यस्त हैं। घंटों बाद जब रितिक खाली हुए तो रितिक ने फोटोग्राफर को कैमरा लौटाने के बजाय उसके दफ्तर का फोन घुमाया।
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
8 of 9
रितिक-कंगना
अखबार से उन्होंने उसके फोटोग्राफर के बारे में बताते हुए मांफी मांगने को कहा। लेकिन अखबार ने ऐसा नहीं किया। बल्कि अखबार के प्रसाशन ने थाने के पुलिस कमिश्नर परमबीर से रितिक की शिकायत की।
फोटो खींचने पर भड़के रितिक रोशन, कैमरा छीनकर की 'नौटंकी'
9 of 9
रितिक रोशन और कंगना
उधर, फोटोग्राफर भी रितिक के घर से मामले को लेकर एफआईआर कराने पुलिस स्टेशन की ओर बढ़ा। तब जाकर आधे रास्ते में उसे रितिक के घर से कैमरा लौटाने का फोन आया। इससे पहले रितिक, कंगना रनौत को लेकर विवादों में रहे। बीच में वह ईसाई धर्म गुरुओं के नीशाने पर भी आ गए थे।