गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड के ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्हें किसी भी तरह के सींस से कोई परहेज नहीं हुआ..फिर चाहें वो हीरोइन के साथ जबरदस्ती का सीन हो..रेप सीन हो या फिर एक्शन सीन...लेकिन एक सीन था जिसने गुलशन ग्रोवर के चेहरे की हवाइयां उड़ा दी थीं और वो शर्म के मारे पानी पानी हो गए थे।
विज्ञापन
2 of 14
किस्से शूटिंग के
ये सीन था फिल्म 'बूम' का जिसमें कैटरीना कैफ और उन्हें किस करना था। उस वक्त कैटरीना फिल्मों में एंट्री कर रहीं थीं और अपने कदम जमाने के लिए मौके की तलाश में थीं। ऐसे में जब उन्हें 'बूम' के जरिए मौका मिला तो उन्होंने उसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और जमकर बोल्ड सींस दिए। जबकि गुलशन ग्रोवर ऐसे बोल्ड दृश्यों से बेहद नर्वस थे।
विज्ञापन
3 of 14
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ
उस वक्त तो गुलशन ग्रोवर की सिट्टी-पिट्टी ही गुम हो गई जब उन्हें कैटरीना को किस करने के लिए बोला गया। गुलशन नर्वस थे तो वहीं कैटरीना एकदम बिंदास खड़ी थीं। निर्देशक को अंदाजा नहीं था गुलशन इतना नर्वस हो जाएंगे।
4 of 14
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ
खैर, शूट शुरु हुआ। बॉलीवुडआजकल डॉट कॉम के मुताबिक, सीन में कैटरीना और गुलशन ग्रोवर को किस करना था, लेकिन वो किस ढंग से हो नहीं पा रहा था। रीटेक पर रीटेक हो रहे थे लेकिन निर्देशक को किस का वो परफैक्ट शॉट नहीं मिल पा रहा था जैसा वो चाहता था।
विज्ञापन
5 of 14
कैटरीना कैफ
यह देख निर्देशक कैजाद गुस्ताद ने एक तरकीब सोची। उन्होंने कैटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर से कहा, 'जाओ, बंद कमरे के अंदर जाकर प्रैक्टिस करो।' अब मरता क्या ना करता। गुलशन ग्रोवर कैटरीना को लेकर एक कमरे में चले गए और ढंग से किस करने की प्रैक्टिस करने लगे। लेकिन इस दौरान उनके कमरे का दरवाजा खुला रह गया।
विज्ञापन
6 of 14
अमिताभ बच्चन
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कमरे के अंदर किस की प्रैक्टिस कर रहे थे कि इसी बीच वहां से अमिताभ बच्चन गुजरे। दोनों को इस तरह किस करते देख अमिताभ पहले तो हैरान रह गए और सोचा कि आखिर ये दोनों कर क्या रहे हैं ? लेकिन फिर अमिताभ गुलशन ग्रोवर और कैटरीना को चीयर किया और चले गए। इसके बाद तो जैसे गुलशन ग्रोवर की हालत और पतली हो गई।
विज्ञापन
7 of 14
gulshan grover
गुलशन को लगा कि आज तो सच में ही शामत आ गई है। किस था कि हो ही नहीं रहा था और निर्देशक कैजाद गुस्ताद बिना किस के उनका पीछा छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। कई रीटेक्स के बाद भी जब किस नहीं हो पाया तो कैजाद गुस्ताद ने नई तरकीब सोची।
8 of 14
katrina kaif
उन्होंने कैटरीना से कहा, 'तुम टेबल पर गुलशन ग्रोवर के सामने बैठ जाओ और गुलशन को कॉलर पकड़कर अपनी तरफ खींचो, फिर जबरन किस करो।'
9 of 14
गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ
कैटरीना तो जैसे इन सींस के लिए तैयार बैठी थीं और उन्हें कुछ खास फर्क नहीं पड़ रहा था जबकि गुलशन ग्रोवर शर्म के मारे जमीन में ही गड़े जा रहे थे। खैर, जैसे तैसे सीन ओके हो गया और तब जाकर गुलशन ग्रोवर की जान में जान आई।
10 of 14
गुलशन ग्रोवर
इस किस सीन को गुलशन ग्रोवर अपने करियर का सबसे मुश्किल सीन मानते हैं।
खैर फिल्म में ये किस अब नहीं दिखता क्योंकि मशहूर होने के बाद कैट ने फिल्म से ये सीन हटवा दिया था। इसके लिए खुद सलमान खान को हिंदुजा बंधुओं से सिफारिश करनी पड़ी थी।