फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anniversary Spcl: 'उस रात' गौरी ने शाहरुख को दिया था सबसे बड़ा झटका

Tue, 25 Oct 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक वक्त ऐसा था जब रोमांस के बादशाह शाहरुख खान गौरी के प्यार में पागल थे और वो भी इस कदर कि गौरी को पाने के लिए उन्होंने हर वो मुश्किल सही जिन्हें देखकर कोई भी आम प्रेमी अपने कदम पीछे खींच ले। लेकिन शादी के 25 सालों के बाद भी शाहरुख और गौरी आज भी साथ हैं।
विज्ञापन

जब 'उस रात' गौरी ने शाहरुख को दिया सबसे बड़ा झटका

2 of 6
हालांकि ऐसा नहीं है कि ये लंबा सफर आसान रहा हो, इसमें काफी मुश्किलें आईं। सबसे बड़ी मुश्किल तब आई जब शाहरुख के साथ प्रियंका चोपड़ा के अफेयर होने की खबरें सामने आईं।

एक वक्त पर शाहरुख प्रियंका पर इतना ज़्यादा फिदा हो गए कि वो उन्हें बाकी हीरोइनो से ज़्यादा तरजीह देने लगे, यहां तक कि शाहरुख प्रियंका को बाकी प्रोड्यूसरों को रिकमेंड करने लगे।
विज्ञापन

जब 'उस रात' गौरी ने शाहरुख को दिया सबसे बड़ा झटका

3 of 6
लेकिन गौरी इस पूरे वाकये पर चुप रहीं और इसे नज़रअंदाज़ करना ही ठीक समझा। शायद कहीं ना कहीं वो जानती थीं कि उनका कुछ बोलना आग में घी डालने के समान होगा। यही वजह है कि वो चुप रहीं पर उन्होंने शाहरुख का साथ नहीं छोड़ा। 

जब 'उस रात' गौरी ने शाहरुख को दिया सबसे बड़ा झटका

4 of 6
लेकिन सबसे शॉकिंग नज़ारा तब देखने को मिला जब शाहरुख ने अपनी फिल्म डॉन 2 के बाद अपने घर मन्नत पर पार्टी रखी और उसमें गौरी ने प्रियंका चोपड़ा को भी बुलाया। जहां सभी गौरी के इस कदम पर अभी शॉक में ही थे, उन्हें दूसरा झटका तब मिला जब उन्होंने प्रियंका और गौरी को एक-दूसरे के साथ खूब गपशप करते हुए देखा।

उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई ये तो पता नहीं चल पाया लेकिन इसके बाद प्रियंका ने शाहरुख से दूरियां बनानी शुरु कर दी औऱ शाहरुख भी संभल कर चलने लगे। जानकारों का कहना है कि उस बातचीत में गौरी ने प्रियंका को अपने पति से दूर रहने की धमकी भरी चेतावनी प्यार प्यार मे ंदे डाली।
विज्ञापन

जब 'उस रात' गौरी ने शाहरुख को दिया सबसे बड़ा झटका

5 of 6
दूसरी तरफ ये नज़ारा सभी को चौकाने वाला था, खासकर उन्हें जो शाहरुख और गौरी के रिश्ते के बीच दरार आने का इंतज़ार कर रहे थे और शाहरुख के साथ प्रियंका के अफेयर को खूब चटखारे लेकर देख रहे थे।

एक वक्त ऐसा भी आया जब शाहरुख और प्रियंका के बीच बढती नज़दीकियां गौरी को परेशान करने लगीं। उन्होंने अब अपने-आपको सभी से दूर कर लिया यहां तक कि एक-दो इवेंट्स में वो शाहरुख के बिना भी नज़र आईं। 

दरअसल वो शाहरुख को को जता रही थी कि जल्द ही घर परिवार में लौट आए। और वही हुआ भी, गौरी का ये कदम शाहरुख को प्रियंका से दूर ले गया औऱ शाहरुख फिर गौरी के करीब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब 'उस रात' गौरी ने शाहरुख को दिया सबसे बड़ा झटका

6 of 6
गौरी का ये कदम कई लोगों को समझ नहीं आया लेकिन शाहरुख और प्रियंका के लिए ये एक अल्टीमेटम था जिसे गौरी ने एक अनुभवी पत्नी की तरह दिया। अब नतीजा सामने है..आज शाहरुख और गौरी अपनी 25वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। तमाम मुश्किलों के बाद भी उनका प्यार आज भी जस का तस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें