फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: जब पति की टी-शर्ट के बदले में हैंडबैग ले आईं गौरी खान, शाहरुख खान ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Sat, 09 Nov 2024 02:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी को लेकर चर्चा होती रहती है। शाहरुख खान कई बार अपनी पत्नी गौरी को लेकर कुछ किस्से भी साझा करते रहते हैं। आइए आपको बताते हैं कपल से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री के तो लाखो दिवाने हैं, उनकी पत्नी गौरी खान के साथ उनकी ऑफ-स्क्रीन प्रेम कहानी और भी अद्भुत है। एक इंटरव्यू में, शाहरुख खान ने अपने और गौरी खान से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में बताया। उन्होंने कहा, जब उनकी पत्नी गौरी ने अपने हैंडबैग के लिए उनकी टी-शर्ट को एक्सचेंज किया था।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
गौरी अक्सर शाहरुख के गिफ्ट करती है एक्सचेंज
शाहरुख ने बताया की गौरी अक्सर शाहरुख के दिए हुए गिफ्ट को एक्सचेंज करती है। किंग खान ने फराह खान के साथ एक बातचीत में बताया कि गौरी हमेशा उनके उपहारों को स्वीकार करती हैं, लेकिन 99.99% समय, वह स्टोर पर जाती है और उन्हें एक्सचेंज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख की मंगा ली थी बड़ी टी-शर्ट
उन्होंने बताया की एक बार उन्हें स्पाइनल इंजरी हुई थी। शाहरुख ने कहा की रिकवरी के लिए उन्हें लगभग दो महीने तक लंदन में रहना था। अभिनेता को वहां रुकने की वजह से एक टी-शर्ट खरीदनी पड़ी थी। किंग खान ने बाद में महसूस किया कि टी-शर्ट उनके साइज से बड़ी और बेकार थी इसलिए, उन्होंने इसे अपने साइज की टी-शर्ट लेने के लिए वापस करने की योजना बनाई।

4 of 5
गौरी खान-शाहरुख खान-सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान की टीशर्ट के बदले ले लिया पर्स
'किंग ऑफ रोमांस ने आगे कहा की गौरी खान ने उन्हें बताया कि स्टोर एक्सचेंज की सुविधा प्रदान नहीं करता है और वे इसे पूरा नहीं कर सकते। हालांकि, बाद में, उनके दो दोस्त उनसे मिलने आए और खुलासा किया कि गौरी ने पहले ही टी-शर्ट को हैंडबैग के लिए बदल दिया था, यह कहते हुए कि वह अस्पताल में थे और उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
दोस्तों ने किया खुलासा
शाहरुख ने कहा की वो पूरे मामले से काफी शाॅक में थे। उन्होंने बताया की उनके दोस्तो ने उनसे कहा की, "उन्होंने तुम्हारे लिए कुछ नहीं लिया, उन्होंने कहा कि आप तो अस्पताल में है,वहां आपके नए कपड़ों की क्या जरूरत है, तो एक्सचेंज में उन्होंने एक हैंडबैग ले लिया। बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान दिल्ली में एक-दूसरे से मिले और प्यार हो गया। इस जोड़े ने 25 अक्टूबर, 1991 को शादी के बंधन में बंधे और अब उनके तीन बच्चे हैं आर्यन, सुहाना और अबराहम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें