श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिलहाल, फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अपोजिट ईशान खट्टर हैं जो शाहिद कपूर के भाई हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही जाह्नवी कपूर काफी पॉपुलर हो गई हैं। वो जहां जाती हैं फैंस की भीड़ इकट्ठी हो जाती है।