फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जाह्ववी को देख भीड़ ने कर दी ऐसी हरकत, फिर बॉडीगार्ड ने किसी तरह निकाला

Sat, 26 May 2018 11:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिलहाल, फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अपोजिट ईशान खट्टर हैं जो शाहिद कपूर के भाई हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही जाह्नवी कपूर काफी पॉपुलर हो गई हैं। वो जहां जाती हैं फैंस की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। 
विज्ञापन

2 of 5
जी हां, जाह्नवी आजकल जहां भी जाती हैं उनकी झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें फैंस ने उन्हें घेर लिया और हूटिंग शुरू कर दी। इन फैंस में ज्यादातर संख्या बच्चों की है। जाह्नवी को देखकर बच्चे काफी एक्साइटेड हो गए और फोटो खिचाने की जिद करने लगे। 
आगे की स्लाइड में वीडियो देखिए-
विज्ञापन

3 of 5
भीड़ में से कुछ लोगों ने तो जाह्नवी को छूने की भी कोशिश की जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें भीड़ से किसी तरह निकालकर गाड़ी में बिठाया। इस दौरान जाह्नवी प्यारी सी स्माइल देकर वहां से चली गईं। 

4 of 5
जाह्नवी कपूर
हाल ही में श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। इस पुरस्कार को रिसीव करने के लिए बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्नवी पहली बार अपनी मां के निधन और राष्ट्रीय पुरस्कार के बारे में बोलती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाह्नवी कपूर
पहले बोनी कपूर ने मीडिया से बात की। फिर जाह्नवी ने कहा, 'मैं और खुशी इस रोल के लिए किए गए मेरी मां की कड़ी मेहनत समर्पण को पहचानने के लिए ज्यूरी के सदस्यों का शुक्रिया अदा करती हूं। ये उनके लिए काफी स्पेशल था और हम बहुत खुश है कि उन्हें सराहा गया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें