फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब डॉक्टरों ने सुनील दत्त को दी थी नर्गिस को मारने की सलाह

Thu, 08 Jun 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
नर्गिस दत्त
सुनील दत्त और नर्गिस का प्यार किसी से छुपा नहीं है। दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कब हुई और फिर कैसे नर्गिस सुनील दत्त की जिंदगी का हिस्सा बनीं, इस बारे में काफी कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है, लेकिन आज हम आपको उस समय की बात बताएंगे जब नर्गिस कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 11
सुनील दत्त और नर्गिस
नर्गिस और सुनील दत्त की जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन उस वक्त तो जैसे सुनील दत्त की दुनिया ही पलट गई जब उन्हें पता चला कि नर्गिस को कैंसर है।
विज्ञापन

3 of 11
नर्गिस दत्त
खैर, जैसे तैसे उन्होंने खुद को संभाला। नर्गिस को ठीक होना ही होगा, वो उन्हें किसी भी हालत में खोना नहीं चाहते थे। दुनिया के बेहतरीन डॉक्टरों से वो नर्गिस का इलाज कराना चाहते थे और इसीलिए वो नर्गिस को इलाज के लिए विदेश ले गए।

4 of 11
नर्गिस दत्त
उस वाकये का जिक्र एक वेबसाइट ने भी किया था।

इलाज शुरू हुआ। नर्गिस की कीमोथेरेपी चल रही थी। उसका दर्द ऐसा होता कि नर्गिस की तड़प उठतीं। नर्गिस की तड़प, उनका दुख और दर्द सुनील दत्त से झेला ना जाता।
विज्ञापन

5 of 11
नर्गिस
वो अंदर ही अंदर टूट रहे थे, लेकिन बाहर से खुद को मजबूत इंसान के तौर पर दिखाते रहे। उन्हें उम्मीद थी कि नर्गिस जल्द ही इस दर्द से बाहर आ जाएंगी, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। नर्गिस इससे पहले कि दर्द से उबर पातीं वो कोमा में चली गईं।
विज्ञापन

6 of 11
सुनील दत्त और नर्गिस
अब तो सुनील दत्त की हालत और खराब हो गई। नौबत यहां तक आ गई कि नर्गिस को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखना पड़ा। डॉक्टर हाथ खड़े कर चुके थे लेकिन सुनील दत्त को उम्मीद थी कि नर्गिस ठीक हो जाएंगी।
विज्ञापन

7 of 11
सुनील दत्त और नर्गिस
जब कई दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहे तो डॉक्टरों ने सुनील दत्त को सलाह दी कि वो नर्गिस का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दें ताकि वो चैन से मर जाएं।

8 of 11
सुनील दत्त
डॉक्टरों की ये बात सुन सुनील दत्त बौखला गए और उन्होंने नर्गिस को मारने से साफ इंकार कर दिया। रात-दिन वो यही दुआ मांगते रहे कि नर्गिस ठीक हो जाएं। आखिरकार वो दिन भी आ गया जब नर्गिस कोमा से बाहर आ गईं। सुनील दत्त की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

9 of 11
सुनील दत्त और नर्गिस
अब तो नर्गिस भी खुश थीं। उसी दौरान उनके बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' रिलीज होने जा रही थी। नर्गिस उस फिल्म के प्रीमियर पर जाना चाहतीं थीं और इसके लिए सुनील दत्त ने नर्गिस के लिए खास इंतजाम किया था।

10 of 11
सुनील दत्त और नर्गिस
बेटे संजय के बगल में ही उनके लिए बैठने का इंतजाम किया....लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिससे सुनील दत्त की दुनिया ही उजड़ गई।
विज्ञापन

11 of 11
नर्गिस दत्त
नर्गिस इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। उनके जाने से सुनील दत्त की जिंदगी तो वीरान हुई ही, फिल्म इंडस्ट्री का भी एक चमकता सितारा दुनिया से ओझल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें