फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के चक्कर में चली जाती आमिर की जान, डॉक्टरों ने चेता दिया था

Wed, 26 Oct 2016 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का हाल ही ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है..खासकर आमिर के लुक को। जिस तरह उन्होंने अपने किरदार के लिए अपना वज़न बढाया और फिर घटाया भी, उसने सभी को चौंका दिया। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि इस फिल्म की वजह से आमिर की जान पर खतरा बन आया। यहां तक कि डॉक्टरों ने भी आमिर को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

जब डॉक्टरों ने आमिर को दी ये फिल्म ना करने की सलाह

2 of 4
दरअसल 'दंगल' में आमिर हरियाणवी रेसलर महावीर फोगट का किरदार निभा रहे हैं और इस किरदार के लिए आमिर को ना सिर्फ 90 किलो तक वज़न बढाना था बल्कि कुछ अहम सीन के लिए वज़न को कम भी करना था। इतना ही नहीं उन्हें इस फिल्म के लिए पूरी तरह से शाकाहारी बनना था। 
विज्ञापन

जब डॉक्टरों ने आमिर को दी ये फिल्म ना करने की सलाह

3 of 4
आमतौर पर ये किसी के लिए भी आसान नहीं है और खतरे से खाली भी नहीं है पर आमिर ने इस ओर ध्यान ना देते हुए ये रिस्क मोल लिया। यानि इस फिल्म के लिए एक तरह से उन्होंने अपनी लाइफ से खिलवाड़ किया क्यूंकि डॉक्टरों के मुताबिक अचानक वज़न बढाने और घटाने की प्रक्रिया में ना सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक की समस्या होती है बल्कि इससे जान जाने का भी खतरा होता है।
विज्ञापन

जब डॉक्टरों ने आमिर को दी ये फिल्म ना करने की सलाह

4 of 4
खुद आमिर ने कुछ वक्त पहले इस बात को कबूल किया था कि वज़न बढने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि वो खुद से अपने जूते का लेस तक नहीं बांध पा रहे थे। सांस लेने में भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पर आमिर ने हार नहीं मानी और आज नतीजा सभी के सामने है। 'दंगल' के ट्रेलर में सभी लोग ना सिर्फ आमिर की ऐक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं बल्कि उनके लुक की भी सभी सराहना कर रहे हैं। लेकिन जो रिस्क आमिर ने लिया वो सभी के बूते की बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें