फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटीमेट सीन के दौरान बेकाबू हो गया था ये हीरो, भागकर मेकअप रूम में छिप गई थीं डिंपल कपाड़िया

Thu, 08 Jun 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं जो अपने किरदार को निभाती ही नहीं  बल्कि परदे पर जीती भी हैं, लेकिन एक बार एक फिल्म शूट के दौरान उनके तब होश उड़ गए थे जब फिल्म के लीड हीरो विनोद खन्ना अपने होश खो बैठे और एक्शन बोलते ही डिंपल को किस और हग करने लगे।

विनोद खन्ना जब भी फिल्म की शूटिंग करते थे तो लगता था सब कुछ असल में हो रहा है। इस वजह से कुछ हीरोइनें उनके साथ रोमांटिक सीन करने से डरती थीं।
विज्ञापन

2 of 5
विनोद खन्ना
बॉलीवुड आजकल में छपी खबर के मुताबिक, रोमांटिक सीन करते हुए विनोद खन्ना इतने बेकाबू हो जाते थे कि उनको संभालना मुश्किल हो जाता था। खबरें उड़ी कि फिल्म 'दयावान' के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ इंटीमेट सीन देते हुए इतने बेकाबू हो गए थे कि माधुरी के होठ ही चबा डाले थे। फिल्म रिलीज के बाद इस सीन के लिए माधुरी की खूब आलोचना हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
डिंपल कपाड़िया
माधुरी से पहले विनोद की इस शिद्दत का शिकार डिंपल कपाड़िया भी हो चुकी थीं। ये सीन फिल्म 'प्रेम धरम' का था। उस समय विनोद खन्ना के सितारे बुलंदियों पर थे और डबल शिफ्ट में काम करते थे। इसलिए महेश भट्ट ने ये सीन रात में शूट करने का फैसला किया। सेट की लाइट भी काफी डिम थी। एक्‍शन बोलते ही विनोद डिंपल को किस और हग करने लगे।

4 of 5
डिंपल कपाड़िया
जब महेश भट्ट ने कट बोला तो विनोद खन्ना ने सुना नहीं और वो लगातार सीन करते रहे। इससे डिंपल काफी डर गईं और खुद को विनोद से छुड़ाया और भागकर मेकअप रूम में जाकर छिप गईं। वो विनोद से काफी नाराज थीं। उन्होंने शूट करने से इंकार कर दिया। तब महेश भट्ट ने उनके पास गए और माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिंपल कपाड़िया
महेश ने सफाई देते हुए कहा कि विनोद नशे में थे। इस वजह से वो खुद पर काबू नहीं कर पाए। यहां दिलचस्प बात ये थी कि इस सीन के बावजूद डिंपल विनोद से नहीं बल्कि महेश भट्ट से नाराज थीं। हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म के बाद भी डिंपल ने विनोद के साथ कई फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें