संजय खान की उस बद्दतमीजी पर धर्मेंद्र ने जो चांटा मारा उस पर फिरोज खान चौंके नहीं बल्कि उन्होंने कहा, 'मेरा भाई इसी लायक है।' आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से धर्मेंद्र ने संजय खान को चांटा मारा ?
धर्मेंद्र बॉलीवुड में बेशक ही-मैन के नाम से मशहूर रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी भी किसी भी को-स्टार या निर्माता-निर्देशक के साथ बद्तमीजी नहीं और ना ही कभी ऐसे चर्चे सुनने में आए।
लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने एक्टर संजय खान को जोरदार तमाचा जड़ दिया था।
विज्ञापन
2 of 6
किस्से शूटिंग के
ये बात तब की है जब धर्मेंद्र और संजय खान एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही रोजाना पीने-पिलाने का दौर शुरू हो जाता। धर्मेंद्र उन पार्टियों में खूब पीते और अपने को-स्टार्स को भी खूब पिलाते। ऐसी ही एक शाम धर्मेंद्र ने संजय खान को ज्यादा ही पिला दी। अब पीने के बाद संजय खान का ऐसा हाल हुआ कि खुद धर्मेंद्र भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
3 of 6
किस्से शूटिंग के
संजय खान ने शराब के नशे में जो सभी का मजाक उड़ाना शुरू किया उससे सभी अवाक रह गए। सबसे पहले संजय खान ने एक्टर ओम प्रकाश को अपने निशाने पर लिया और उनके बारे में अनाप-शनाप कहना शुरू कर दिया।
4 of 6
किस्से शूटिंग के
धर्मेंद्र से ये देखा नहीं गया। उन्होंने संजय खान को प्यार से समझाने की कोशिश की और कहा कि वो अपनी हरकत से बाज आ जाएं, लेकिन संजय खान कहां सुनने वाले थे। नशा उन पर इस कदर हावी था कि वो कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थे।
बस फिर क्या था....धर्मेंद्र ने आव देखा ना ताव और संजय खान को जोरदार तमाचा जड़ दिया। पार्टी में मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। खुद संजय को भी समझ नहीं आया कि क्या हुआ ? लेकिन एक थप्पड़ में उनका पूरा नशा जरूर उतर गया था।
विज्ञापन
5 of 6
किस्से शूटिंग के
हालांकि बाद में धर्मेंद्र को अपनी इस हरकत पर मलाल हुआ। इस घटना के कुछ वक्त बाद जब धर्मेंद्र संजय खान के भाई फिरोज खान से एयरपोर्ट पर मिले तो उन्होंने उनसे संजय को मारे थप्पड़ पर माफी मांगी। इस पर फिरोज खान का रिएक्शन चौंकाने वाला था। फिरोज खान ने धर्मेंद्र से कहा कि उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है उनका भाई इसी लायक है।
संजय खान बेशक अच्छे अभिनेता रहे लेकिन उनकी छवि एक ऐसे शख्स की रही जिसका बर्ताव अपने को-स्टार्स के साथ ठीक नहीं था। एक बार तो उन्होंने जीनत अमान को भी भरी महफिल में थप्पड़ मार दिया था। कहा जाता है कि उन्हीं की वजह से जीनत अमान की एक आंख भी खराब हो गई।