बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो धर्मेंद्र के उस अंदाज को लेकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने मंच पर सलमान का नाम अलग ही तरीके से पुकारा। इसके बाद लोगों की हंसी नहीं रुक पाई। खुद सलमान भी थोड़ी देर के लिए चौंक गए थे।