फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FlashBack : अपने प्यार को दूसरे हीरो की बांहों में देख टूटकर बिखर गए थे देवानंद

Sat, 14 Jan 2017 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता रहे देवानंद की जिंदगी में कई हीरोइनें आईं लेकिन जीनत अमान जैसा जादू उन पर कोई नहीं चला पाया। देवानंद जीनत अमान की हर अदा के दीवाने थे। फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अचानक खुद को जीनत से दूर कर लिया ?
विज्ञापन

अपने प्यार को दूसरे हीरो की बांहों में देख टूटकर बिखर गए थे देवानंद

2 of 6
दोनों ने फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में साथ काम किया और इस फिल्म के बाद धीरे-धीरे देवानंद को महसूस हुआ कि वो जीनत के प्यार में गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्हें जीनत की हर अदा भाती थी। जीनत के प्यार में देवानंद इस कदर डूब गए थे कि अगर किसी अखबार या मैग्जीन में दोनों के लिंक-अप की खबरें छपतीं तो वो खुश हो जाते थे।

इसका जिक्र देवानंद ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में भी किया था।
विज्ञापन

अपने प्यार को दूसरे हीरो की बांहों में देख टूटकर बिखर गए थे देवानंद

3 of 6
और फिर वो वक्त आया जब देवानंद ने जीनत को प्रपोज करने का मन बना लिया और फैसला किया कि वो उन्हें मुंबई के ताज होटल में प्रपोज करेंगे जहां दोनों ने कभी साथ में डिनर किया था।

अपने प्यार को दूसरे हीरो की बांहों में देख टूटकर बिखर गए थे देवानंद

4 of 6
देवानंद ने एक छोटी सी पार्टी के बाद जीनत से मिलने का मन बनाया लेकिन इसी पार्टी में देवानंद ने वो देखा जिससे उनकी दुनिया ही हिल गई।

इसमें उन्होंने देखा कि राज कपूर नशे में धुत थे और उसी अवस्था में उन्होंने जीनत को अपनी बांहों में भर लिया और जीनत ने भी उसी अंदाज में राज कपूर को गले लगा लिया।
विज्ञापन

अपने प्यार को दूसरे हीरो की बांहों में देख टूटकर बिखर गए थे देवानंद

5 of 6
- फोटो : self
ये नजारा देख देवानंद को गहरा धक्का लगा। एकाएक वो नजारा उनकी आंखों के आगे घूमने लगा जब जीनत और राज कपूर को लेकर खबरें उड़ी थीं और यहां तक कहा गया था कि राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में लीड रोल पाने के लिए जीनत उनके स्टूडियो में भी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने प्यार को दूसरे हीरो की बांहों में देख टूटकर बिखर गए थे देवानंद

6 of 6
देवानंद ने अपनी बायोग्राफी में लिखा था कि उनका दिल चकनाचूर हो गया था और उनके लिए जीनत अब पहले वाली जीनत नहीं रही थीं और वो तुरंत ही उस पार्टी से निकल गए।

और इस तरह एक लव स्टोरी का एंड हो गया और देवानंद अपने प्यार को राज कपूर की बांहों में देखकर बिखर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें