विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विद्या बालन ने हाल ही में अनु मेनन की फिल्म 'नीयत' की शूटिंग शुरू की है। विद्या ने 2005 में परिणीता के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वह बाद में 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'गुरु', 'हे बेबी', 'भूल भुलैया', 'किस्मत कनेक्शन', 'पा', 'इश्किया', 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। द डर्टी पिक्चर में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।