अर्जुन रामपाल बॉलीवुड के उन एक्टरों में से एक हैं जिनके चार्म के सभी लोग दीवाने हैं। अपने लुक और एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले अर्जुन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्जुन रामपाल की जिंदगी कितनी एडवेंचरस रही है ?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
तो चलिए आपको अर्जुन रामपाल की जिंदगी के कुछ किस्से बताते हैं जिन्होंने उनकी दिशा को पूरी तरह से बदल दिया। फिल्मी परदे पर ज्यादातर संजीदगी भरे किरदारों में नजर आने वाले अर्जुन असल जिंदगी में बेहद रोमांटिक हैं यही वजह है कि शादी के इतने सालों बाद भी वो अपनी वाइफ मेहर जेसिया को हमेशा एक बच्चे की तरह पैंपर करते रहते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब इनके रिश्ते में दरार आने की खबरें आईं और तलाक तक की अफवाहें उड़ीं। और इसकी वजह बनीं ऋतिक रोशन की वाइफ सुजैन।
विज्ञापन
3 of 6
सुजैन अर्जुन और मेहर की दोस्त थीं और इस लिहाज से ये सभी साथ में खूब पार्टी करते नजर आते। कहते हैं कि इसके बाद धीरे धीरे अर्जुन रामपाल और सुजैन के बीच बढती नजदीकियों की खबर आने लगीं। इतना ही नहीं दोनों को कई जगह साथ भी देखा गया। जानकारों की मानें तो यहां प्यार सिर्फ अर्जुन की तरफ से ही नहीं था बल्कि सुजैन भी मन ही मन अर्जुन को पसंद करती थीं। जहां इन दोनों को एक-दूजे का साथ खूब रास आ रहा था तो वहीं इनके परिवार के बीच दूरियों की खबरें आने लगीं।
4 of 6
जहां अर्जुन रामपाल की अपनी वाइफ मेहर जेसिया के साथ अनबन की खबरों ने जोर पकड़ा तो वहीं सुजैन और ऋतिक के बीच भी कुछ सही नहीं चल रहा था। और फिर अचानक एक दिन सुजैन और ऋतिक ने तलाक लेने का ऐलान कर दिया। इसकी गाज भी अर्जुन रामपाल पर आकर पड़ी। ऋतिक और सुजैन का तलाक क्या हुआ उसके लिए अर्जुन रामपाल को ही जिम्मेदार माना गया। कहा तो यहां तक भी गया कि सुजैन और अर्जुन एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हालांकि बाद में अर्जुन ने सुजैन के साथ अपने रिश्ते पर काफी सफाई दी और कहा कि वो उनकी अच्छी दोस्त हैं लेकिन जिस तरह से दोनों को कई जगह साथ घूमते देखा गया उससे उन अफवाहों को जोर ही मिला जिनमें कहा गया कि अर्जुन सुजैन को डेट कर रहे हैं।
अब सुजैन के साथ अर्जुन रामपाल के अफेयर में कितनी सच्चाई थी ये तो पता नहीं लेकिन इसकी वजह से अर्जुन रामपाल और उनकी वाइफ के बीच भी दूरियां आने लगीं। इसके बाद खबरें आईं कि अपनी शादी को बचाने के लिए अर्जुन रामपाल ने सुजैन के साथ मिलना-जुलना बंद कर दिया और उनसे दूरी भी बना ली और अब उनकी लाइफ में सब अच्छा चल रहा है।