फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल के काफी करीब थीं सुजैन, शादी पर चुप्पी तोड़ दिया था करारा जवाब

Sun, 26 Nov 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेता अर्जुन रामपाल के 45वें जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जब उनसे दूसरी शादी करने की चर्चाओं पर रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान खुलकर बोली थी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, सुजैन शुरू से ही अभिनेता अर्जुन रामपाल के करीबी दोस्तों में शामिल रही हैं। दरअसल, हाल ही में उनकी करीबी सूत्रों से पता चला था कि रितिक के एक बेहद करीबी दोस्त रहे शख्स से सुजैन शादी का मूड बना रही हैं। तभी अर्जुन रामपाल ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
तभी अर्जुन ने ट्वीट किया, "जो लोग असुरक्षा की भावना से घिरे होते हैं वो खेल खेलते है। मैं उम्मीद करता हूं कि उनमें आत्मविश्वास आए और वो खुद को जल्द ही माफ कर सकें।" सुजैन की मां ने भी मीडिया के सामने आकर बयान दिया कि अभी उनकी बेटी किसी दूसरी शादी का मन नहीं बना रही हैं, लेकिन तब सुजैन कुछ नहीं बोलीं।  

4 of 6
मुंबई के जुहु स्थित एक कॉफी कैफे में फिर से सुजैन को अर्जुन रामपाल के साथ अकेले में बैठा देखा गया तो फिर से दोनों की शादी के अटकों की चर्चाएं गर्म हो गईं। इस बार सुजैन चुप नहीं रह सकीं। उन्होंने अपने मन छुपी सारी बात उगल दीं और उन सब लोगों को अवाक कर दिया, जो उनकी शादी की बातें कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
दि इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सुजैन ने कहा था कि है कि दूसरी शादी को लेकर उड़ रही अफवाह उन्हें अंदर तक ठेस पहुंचाती हैं। यह न केवल एक व्यक्ति के तौर पर बल्कि परिवार के तौर पर भी पीड़ादायक खबरें हैं। उन्होंने कहा कि उनके दो बच्चे हैं। इस तरह की खबरें उनके दोनों बच्चों बेहद गलत प्रभाव डालती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुजैन कहती हैं कि वह एक इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर अच्छी जिंदगी गुजार रही हैं। फिलहाल उन्हें किसी और बात की जरूरत नहीं महसूस हो रही है। उनके मुताबिक बॉलीवुड गॉसिप उनके निजी जिंदगी को तबाह कर रही है। मीडिया को ऐसी खबरों को चलाने से पहले इसकी सत्यता और झूठ को जान लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें