फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अनुष्का शर्मा को फोन कर खूब रोए थे विराट कोहली, सिर्फ यह थी वजह

Tue, 30 Apr 2019 03:59 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कल 1 मई को अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी। वह उत्तर प्रदेश की मशहूर जगह अयोध्या में 1 मई,1988 को जन्मी थीं। अनुष्का ने साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें हिट फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में भी देखा गया था। अनुष्का अपने 11 साल के फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
बॉलीवुड में अनुष्का के अफेयर की खबरें अभिनेता रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, सुरेश रैना, जोहेब यूसुफ और रणबीर कपूर संग चली थीं। आखिर में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली संग साल 2017 में शादी कर ली। शादी से पहले अनुष्का और विराट भी खूब सुर्खियों में रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
बात करें अनुष्का के हसबैंड विराट की तो वह क्रिकेट मैदान में जितने आक्रामक दिखते हैं असल जिंदगी में उतने ही संवेदनशील हैं। एक इंटरव्यू में विराट खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि एक दफा अनुष्का शर्मा से बात करते हुए वह खूब रोए थे। विराट ने बताया था 'मुझे कॉल पर भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनने की खबर दी गई थी, ये सुनने के बाद मैंने अनुष्का को कॉल किया।'

4 of 5
Virat Kohli, Anushka Sharma - फोटो : instagram
विराट ने आगे बताया था 'उस दौरान मुझे अपने करियर का शुरुआती दौर याद आने लगा था, क्योंकि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरा करियर एक क्रिकेट अकादमी से लेकर एक टेस्ट कप्तान बनने तक पहुंच जाएगा।' बता दें कि यह बातें बताते वक्त विराट कोहली की आंखों में खुशी के आंसू थे। गौरतलब है कि विराट को साल 2017 में भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma virat kohli - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट ने बताया था जब उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बनने को कहा उस दौरान वह मोहाली में थे, यहां वह टेस्ट सीरीज खेल रहे थे। उस दौरान अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थीं। बात करें अनुष्का के वर्क फ्रंट की तो वह पिछली बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। फिल्म में वह एक बार फिर शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ काम करती दिखी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें