फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने वापस भिजवा दिए थे शाहरुख खान के 1 करोड़ रुपए, वजह जान आप भी होंगे हैरान

Tue, 22 May 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान
हाल ही में खबर आई कि करीना कपूर ने शाहरुख खान के साथ बड़े बजट की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है । करीना अब अलग तरह की फिल्म में काम करना चाहती हैं । लेकिन एक समय ऐसा था जब करीना ने शाहरुख के लिए बिना फीस के ही फिल्म में काम किया था ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
kareena kapoor
फिल्म थी 'बिल्लू' । यह फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज' के अंतर्गत बनी थी । इस फिल्म में करीना ने 'मरजानी' गाने के लिए कोई फीस नहीं ली थी । फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्रिटीज ऐसा अपने रिश्ते अच्छे रखने के लिए करते हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान
शाहरुख खान के साथ कुछ ऐसा ही अमिताभ बच्चन ने भी किया था । दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'पहेली' में अमिताभ बच्चन का 10 मिनट का रोल था । जब शूटिंग पूरी हो गई तब शाहरुख ने बिग बी को 1 करोड़ का चेक भेजा था ।

4 of 6
शाहरुख खान
इस बात का जिक्र शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था । उन्होंने कहा था, 'अमिताभ बच्चन जैसे लिजेंड्री स्टार ने मेरी फिल्म में काम करने के लिए फीस नहीं ली थी । मैंने उन्हें 1 करोड़ का चेक साइन करके भेज था ।'
विज्ञापन

5 of 6
Shahrukh khan
'मैंने उन्हें रेड चिलीज की तरफ से एक लेटर भी लिखा और उनका शुक्रिया अदा किया । लेकिन उन्होंने कहा कि वो पैसे नहीं लेंगे । वो रोज सुबह 6 बजे शूटिंग के लिए आ जाते थे । लेकिन उन्होंने बिना पैसे लिए ही खुशी-खुशी काम किया । वो बहुत अच्छे इंसान और महान कलाकार हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shahrukh Khan
बता दें कि अमिताभ बच्चन एक फिल्म के 7-8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं । लेकिन शाहरुख खान के साथ फिल्म के लिए उन्होंने एक रुपए भी चार्ज नहीं किए थे । यह फिल्म उस साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें