गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन एक साथ फिल्म 'गिरफ्तार' में काम कर चुके हैं। साल 1985 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। प्रयागराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन के अलावा माधवी और पूनम ढिल्लों की मुख्य भूमिकाएं थीं। फिल्म में रजनीकांत भी एक खास किरदार में नजर आए थे। लेकिन, इस फिल्म से पहले भी अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने साउथ के एक निर्माता की फिल्म की शूटिंग एक साथ की थी। यह फिल्म हालांकि बन नहीं सकी। और, इसकी वजह का खुलासा अब जाकर हुआ है