फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के मेगास्टार पर था 90 करोड़ का कर्ज, दिवालिया होने के बाद यशराज के पास काम मांगने पहुंचे थे

Wed, 08 Aug 2018 09:22 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bollywood - फोटो : Indian Express
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं । लेकिन करियर की शुरुआत में उनकी करीब 12 फिल्में फ्लॉप हुई थीं । बिग बी की 13वीं फिल्म 'जंजीर' थी जो सुपरहिट रही थी । इस फिल्म के बाद ही अमिताभ की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी थी । उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं और अमिताभ बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में गिने जाने लगे थे । लेकिन 90 का दशक अमिताभ के लिए काल बनकर आया था ।
विज्ञापन

2 of 9
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने 'अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेट लिमिटेड' नाम से अपनी कंपनी खोली थी । इस कंपनी के लिए बिग बी ने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था । कंपनी से मुनाफा तो हुआ नहीं उल्टा बिग बी दीवालिया हो गए थे । लेनदारों के पैसे भरते-भरते अमिताभ का अकाउंट खाली हो गया था। उस दौर में बिग बी पर 90 करोड़ रुपए का कर्ज था ।
विज्ञापन

3 of 9
amitabh bachchan
एक इंटरव्यू में अमिताभ ने कहा था, 'लेनदार हर रोज मेरे घर पर पैसे मांगने आते थे । मैं बड़ी शर्मिंदगी के साथ उन्हें वापस भेज देता था । उन्होंने मुझे धमकाया और मेरा घर भी जब्त करने आ गए थे । क्योंकि मैं उनके पैसे नहीं दे पा रहा था ।' उस दौरान अमिताभ को काम मिलना भी बंद हो गया था । 

4 of 9
अमिताभ बच्चन
फिर साल 2000 में अमिताभ बच्चन को स्टार प्लस के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करने का ऑफर मिला । अमिताभ को इस ऑफर की सख्त जरूरत थी । एक बार फिर अमिताभ ने अपनी भाषा, बोलने की कला और प्रभावशाली व्यक्तिव के जरिए वो सबकुछ हासिल किया जो उनसे छिन गया था ।
विज्ञापन

5 of 9
Amitabh bachchan
दर्शकों को ये शो इतना पसंद आया कि पिछले 18 सालों से इसके हर सीजन हिट हो रहे हैं । 'कौन बनेगा करोड़पति' ने बिग बी को भी करोड़पति बना दिया था । इसे आप बिग बी की दूसरी पारी कह सकते हैं । शो जबरदस्त हिट हुआ और इसके बाद अमिताभ बच्चन को धड़ाधड़ फिल्में ऑफर होने लगीं । 
विज्ञापन

6 of 9
amitabh bachchan
अमिताभ ने अपना सारा कर्जा उतार दिया । अमिताभ ने कहा था, 'मैंने दूरदर्शन की एक-एक पाई चुका दी । लेकिन उन्होंने जब ब्याज की मांग की तो मैंने उनके लिए विज्ञापन किए । मैं वो समय बिल्कुल नहीं भूल सकता जब लेनदार मेरे दरवाजे के बाहर खड़े होकर गालियां देते थे । उस वक्त स्थिति और भी खराब हो जब वो मेरे घर प्रतीक्षा को जब्त करने आ गए थे ।'
विज्ञापन

7 of 9
Bollywood - फोटो : Pinkvila
'मेरे 44 साल के करियर में वो सबसे मुश्किल दौर था । मैं बैठकर सोचता था । मेरे पास और क्या बचा है इस स्थिति को कैसे ठीक किया जा सकता है । तब मुझे जवाब मिला- मैं एक्टिंग कर सकता हूं । मैं उठा और यश जी के घर गया । वो मेरे घर के पीछे रहते थे । मैंने उनसे निवेदन किया कि वो मुझे काम दें, तब उन्होंने मुझे 'मोहब्बतें' दी ।'

8 of 9
KBC 9
बिग बी को KBC तब मिला था जब उन्हें कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही थी। जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि बिग बी किसी टीवी गेम शो में काम करें । वो इस पक्ष में नहीं थीं । उन्हें लगता था कि सिनेमा के इतने बड़े स्टार के लिए ये काम उनके कद के लायक नहीं है । लेकिन अमिताभ बच्चन ने सोच लिया था कि उन्हें कैसे भी करके सारा कर्ज चुकाना है ।
विज्ञापन

9 of 9
KBC 9
बिग बी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'KBC से मुझे जो कुछ मिला वो उम्मीद से ज्यादा था । प्रोफेशनली और फाइनेंशियली दोनों ही तरीके से KBC ने मेरी मदद की । बस इसी से मैंने अपना सारा कर्ज उतार दिया था।' KBC और 'मोहब्बतें' अमिताभ के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुए । इन 18 सालों में बिग बी ने अरबों की संपत्ति जुटा ली है । रॉल्स रॉयस जैसी लग्जरी कार और प्राइवेट जेट में घूमते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें