अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए बॉलीवुड एक्टरों को क्या क्या नहीं करना पड़ता। कभी फैंस से अपील करनी पड़ती है तो कभी लोगों के बीच जाकर फिल्म को प्रमोट करना पड़ता है। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इसी कड़ी में कई बार एक्टरों को हीरोइन तक बनना पड़ा।
विज्ञापन
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
2 of 13
- फोटो : self
गोविंदा ने 1992 में आई अपनी फिल्म 'शोला और शबनम' में लड़की के कपड़े पहने। गोविंदा और उनके दोस्तों की टोली ने दिव्या भारती की टीम के साथ मैच खेलने के लिए लड़कियों के कपड़े और मैदान में उतर गए। गोविंदा भले ही उस अवतार में कुछ खास नहीं लगे लेकिन सफेद स्कर्ट और पीले रंग की टी-शर्ट में उन्होंने खूब धमाल मचाया। इसके बाद आई फिल्म 'आंटी नंबर 1' में भी गोविंदा ने अपना ये हुनर दिखाया और आंटी का चोला पहन सभी को रिझाने की कोशिश की। लेकिन ये फिल्म कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
3 of 13
'रोमांस का बादशाह' कहे जाने वाले शाहरुख खान भी फिल्मों में लड़की बन अपने को-स्टार को रिझा चुके हैं। ये फिल्में थीं 'डुप्लीकेट' और 'त्रिमूर्ति'। ये वो दौर था जब शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री में आए चंद साल ही हुए थे। बदकिस्मती से दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं।
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
4 of 13
- फोटो : self
वहीं सलमान खान ने भी एक नहीं बल्कि दो-दो फिल्मों में हीरोइन बन अपनी प्रेमिका को पटाने की कोशिश की। पहली फिल्म थी 'हम आपके हैं कौन'। इस फिल्म के गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' में सलमान लड़की की ड्रैस पहनकर माधुरी दीक्षित को रिझाने की कोशिश करते हैं। वहीं फिल्म 'जानेमन' में भी उन्होंने लड़की के कपड़े पहनकर सभी को चौंका दिया। हालांकि उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
विज्ञापन
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
5 of 13
- फोटो : self
जब सभी एक्टरों में हीरोइन बनने की होड़ मची हो तो फिर भला आमिर खान कैसे पीछे रहते ? उन्होंने फिल्म 'बाजी' में एक कैबरे डांस किया जिसके लिए उन्होंने हीरोइन का चोला पहना। ये गाना था 'डोले डोले दिल डोले' जिसमें ना सिर्फ आमिर के लुक को काफी पसंद किया गया बल्कि जो डांस उन्होंने इस गाने पर किया उससे सभी उनके फैन बन गए। फिल्म के अलावा आमिर ने कई विज्ञापनों में भी महिलाओं और लड़की का चोला पहना।
विज्ञापन
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
6 of 13
- फोटो : self
क्या आप अक्षय कुमार को एक हीरोइन के किरदार में सोच सकते हैं ? लेकिन ऐसा हुआ है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में अक्षय ने 1992 में आई फिल्म 'खिलाड़ी' में लड़की का लिबास पहना और सभी को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
7 of 13
लेकिन एक हीरोइन के चोले में जो हीरो सबसे खूबसूरत लगा वो हैं रितेश देशमुख। रितेश ने 'अपना सपना मनी मनी' और 'हमशकल्स' में हीरोइन का लिबास पहना और छा गए।
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
8 of 13
- फोटो : self
अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर एक्टर ऋषि कपूर भी हीरोइन बनकर फिल्मी परदे पर धमाल मचा चुके हैं। ये फिल्म थी 'रफूचक्कर'।
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
9 of 13
- फोटो : self
ऋषि कपूर की तरह ही उनके अंकल शम्मी कपूर ने भी एक हीरोइन के रूप में अपने को-स्टार को फिल्मी परदे पर रिझाने की कोशिश की। शम्मी 1963 में आई फिल्म 'ब्लफमास्टर' में एक हीरोइन के रूप में नजर आए। जिस नजाकत के साथ उन्होंने उस रूप को पेश किया वो सभी को भा गया।
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
10 of 13
शम्मी कपूर की तरह ही उनके भाई शशि कपूर ने भी फिल्म 'हसीना मान जाएगी' में हीरोइन का चोला पहन खूब सुर्खियां बटोरीं।
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
11 of 13
- फोटो : self
अमिताभ बच्चन के बारे में क्या ख्याल है ? इन्होंने भी अपनी एक फिल्म के गाने 'मेरे अंगने में' हीरोइन के रूप में खूब धमाल मचाया। इस गाने को खुद अमिताभ ने ही गाया था जो काफी लोकप्रिय हुआ।
जब हीरोइन बनने के चक्कर में भद्द पिटवा बैठे स्टार
12 of 13
कई कॉमेडी और मल्टीस्टारर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके एक्टर आशीष चौधरी ने फिल्म 'डबल धमाल' में लड़की का चोला पहना।