फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऐसा क्या हुआ जो व्हीलचेयर पर नजर आए बॉलीवुड सेलेब्स, वजह जान छूट जाएगी आपकी हंसी

Thu, 17 May 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Wheelchair Diaries
इन दिनों कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनमें अनिल कपूर, उनकी पत्नी सुनीता कपूर, अमृता राव, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे, शिल्पा शेट्टी, निखिल द्विवेदी, जावेद अख्तर समेत बॉलीवुड के जाने-माने सेलेब्स व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। आखिर उन्हें क्या हो गया है ?
विज्ञापन

2 of 11
Anil Kapoor
बेटी सोनम कपूर की शादी से फुर्सत मिलते ही अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर फराह खान के घर पहुंचे। वहां उन्होंने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में जिस तरह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन में पोज दिया था, उसी तरह कपूर कपल ने भी पोज दिया, लेकिन व्हीलचेयर पर बैठकर।
विज्ञापन

3 of 11
Raveena Tandon - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान के घर पहुंचीं। रवीना भी फराह खान के घर व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं। 

4 of 11
Sonu Sood - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद व्हीलचेयर पर वर्कआउट करते नजर आए। आखिर माजरा क्या है?
विज्ञापन

5 of 11
Shilpa Shetty - फोटो : Instagram
वहीं, शिल्पा शेट्टी भी व्हीलचेयर पर बैठी दिखीं, मगर स्टाइल से। 
विज्ञापन

6 of 11
Kunal Kapoor
बॉलीवुड एक्टर कुनाल कपूर भी अपनी पत्नी और अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन के साथ फराह खान के घर पहुंचे। यह कपल भी यहां व्हीलचेयर पर बैठा नजर आया। क्या आप अब नहीं समझे कि ये सेलेब्स ऐसा क्यों कर रहे हैं?
विज्ञापन

7 of 11
Chunky Pandey
दरअसल, ये तमाम बॉलीवुड सेलेब्स फराह खान के घर उनका हाल-चाल पूछने जा रहे हैं।फराह खान के पांव में फ्रैक्चर है और वह इन दिनों बेड रेस्ट पर हैं। इस दौरान जो भी उनके घर पहुंच रहा है, कमरे में खाली पड़ी व्हीलचेयर पर बैठ जा रहा है।

(चंकी पांडेय अपनी पत्नी भावना पांडेय के साथ फराह खान के घर पहुंचे)

8 of 11
Shahid Kapoor
फराह खान ने खुद अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनके फ्रैक्चर हुए पैर पर कास्ट नजर आ रहा है और वह व्हीलचेयर पर बैठी दिख रही हैं। फराह ने अपनी व्हीलचेयर को 'काउच' कहा और फिर अपनी तस्वीर के साथ 'कास्टिंग काउच' हैशटैग दे दिया। अब देखिए, शाहिद कपूर इस पर बैठकर कितने खुश नजर आ रहे हैं।

9 of 11
Nikhil Dwivedi
कास्टिंग काउच जैसे गंभीर मुद्दे पर छिड़ी बहस पर इस तरह मजाक करके फराह खान ने पूरा माहौल कॉमेडी से भर दिया। इसके बाद जितने भी लोग फराह खान के घर जा रहे हैं, वे इस 'काउच' पर बैठकर पोज दिया।

(एक्टर और फिल्म प्रोड्यूजर निखिल द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ फराह खान से मिलने पहुंचे)

10 of 11
Javed Akhtar - फोटो : Instagram
मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने भी फराह खान की व्हीलचेयर पर बैठकर कॉफी का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन

11 of 11
Amrita Rao - फोटो : Instagram
अमृता राव भले ही शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूर हों, मगर फिल्म 'मैं हूं ना' की डायरेक्टर फराह खान को तकलीफ हुई तो वह उनके घर जाकर हाल-चाल पूछना नहीं भूलीं। हालांकि, उन्होंने भी बड़े दिलचस्प अंदाज में व्हीलचेयर पोज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें