नव्या नवेली नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है 'व्हाट द हेल नव्या' पॉडकास्ट
'व्हाट द हेल नव्या' की बात करें, तो यह 'बम्बल इंडिया' द्वारा 24 सितंबर 2022 से शुरू किया जा चुका है। यह शो हर शनिवार को 'आईवीएम पॉडकास्ट' और अन्य ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाता है। यह बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियों की अलग-अलग महिलाओं नव्या नवेली नंदा, श्वेता नंदा, और जया बच्चन को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाता है। यह एक तरह का फील गुड शो है, जिसका मोटिव सभी ऐज ग्रुप की महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाना है जिसमें होस्ट तीन पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और विभिन्न दृष्टिकोणों पर चर्चा करते हैं।