फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागरिका को नहीं पसंद जहीर खान की ये बात, शादी से पहले किया खुलासा

Tue, 31 Oct 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 4
लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे क्रिकेटर जहीर खान और एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे इस साल नवंबर में शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी इस साल 27 नवंबर को होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया (बॉम्बे टाइम्स) की को दिए इंटरव्यू में सागरिका ने बताया,'जहीर एक अच्छे होस्ट हैं और काफी वैलमैनर्ड भी है। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। उनका मुझपर काफी प्रभाव है।
 
विज्ञापन

2 of 4
वहीं जहीर खान ने कहा, मैं गैर-निष्पक्ष हूं। मेरा यह गुण मेरे दोस्तों को बहुत परेशान करता है। यहां तक ​​कि युवराज कई बातों को लेकर मेरी टांग खीचते हैं। कई बार मुझे लगता है कि युवराज मुझसे नफरत करता है इस बात को लेकर कि मैं कितना शांत हूं।
विज्ञापन

3 of 4
वहीं सागरिका कहती हैं, 'हो सकता है ये अच्छी क्वालिटी हो पर हमेशा नहीं। कई बार ये चीजें मुझे परेशान करती हैं। मैं जहीर से कहती हूं कई बार हमें प्रतिक्रिया देनी चाहिए।'
विज्ञापन

4 of 4
आप दोनों एक दूसरे से कहां मिले इस सवाल पर सागरिका ने बताया, मैं हमेशा से जानती थी कि जहीर अच्छा लड़का है। जब भी मैं अपने कॉमन फ्रेंड रितिक से मिलती थी मैं हमेशा कहती जहीर काफी अच्छा लड़का है। वो जानता था कि मैंने पहले किसी और के लिए ऐसा नहम कहा। शायद इसी वजह से हम दोनों एक दूसरे के करीब आए। मुझे जहीर के अंदर सबसे अच्छी बात लगती है उसकी विनम्रता और इसके लिए मैं उसकी प्रशंसा भी करती हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें