क्या है AIB
AIB एक कॉमेडी ग्रुप है। ये ग्रुप साल 2015 में एक शो जिसे रोस्ट कहा जाता है, कर फेमस हुआ था। रोस्ट में कुछ बड़े लोग एक स्टेज पर बैठकर एक दूसरे की बेइज्जती करते हैं, जिनमें अश्लील टिप्पणियों से लेकर समुदाय और रूप रंग पर कमेंट किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
Utsav Chakraborty and Tanmay bhatt
आजकल क्यों है विवादों में
फिलहाल AIB सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर चर्चा में है। एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती के ऊपर कई नाबालिग लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस बीच तन्मय भट्ट पर आरोप लगे कि वह उत्सव की हरकतों और उन पर लगे आरोपों के बारे में पहले से जानते थे, बावजूद इसके उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसे देखते हुए तन्मय इस ग्रुप से अलग हो गए। इसके अलावा गुर्सिमन खंबा को भी सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों के बाद लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
aib
ऐसे में AIB ने अब अपने बयान में साफ कहा है कि वो कंपनी में इस तरह का वातावरण नहीं चाहते हैं इसलिए उन्होंने इस पूरे मामले में तुरंत कार्रवाई की और आगे की जांच चल रही है। हालांकि पहली बार नहीं है जब AIB किसी वजह से विवादों में आया हो। AIB का पूरा कंटेंट ही विवादों से भरा हुआ है। AIB के को फाउंडर तन्मय
भट्ट का भी ट्विटर अकाउंट्स बेहुदे चुटकुलों से भरा पड़ा है।
4 of 5
tanmay bhat
तन्मय बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के बुढ़ापे को लेकर काफी विवादित बयान दिया था। हालांकि मामला बढ़ता देख इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। तन्मय सलमान खान की बहन अर्पिता खान पर भी भद्दा मजाक कर चुके हैं। इसके अलावा तन्मय भट्ट क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर पर आपत्तिजनक कमेंट्स करके उनका मजाक उड़ाने को लेकर काफी विवादों में रहे थे।
तन्मय भट्ट ने ये सब फेम पाने के लिए किया जो उन्हें मिल गया और इस कंट्रोवर्सी से तन्मय को कोई फर्क नहीं पड़ा। खैर AIB ग्रुप के एचआर डिपार्टमेंट की ओर से तन्मय के अलग होने की जानकारी दी गई है।