फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार डाॅ हाथी को देख बॉलीवुड की कॉमेडी क्वीन ने की थी ऐसी भविष्यवाणी, सुनकर हैरान हुए थे लोग

Thu, 12 Jul 2018 05:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टुनटुन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉ हंसराज हाथी यानी कवि कुमार आजाद ने 9 जुलाई को अंतिम सांस ली । मंगलवार को डॉ हाथी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया । उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरी टीवी इंडस्ट्री उमड़ पड़ी । सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी ।
विज्ञापन

2 of 6
डॉ हाथी
जब डॉ हाथी के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया तो अपने जवान बेटे की बॉडी देख उनके पिता फूट-फूट कर रोने लगे । डॉ हाथी की उम्र सिर्फ 46 साल थी । अपने वजन के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी होती थी ।
विज्ञापन

3 of 6
डॉ हाथी
डॉ हाथी पिछले 10 साल से 'तारक मेहता...' में एक्टिंग कर रहे थे । उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था । डॉ हाथी बिहार के सासाराम के रहने वाले थे । एक्टर बनने के लिए वो भागकर मुंबई आ गए थे । एक बार कॉमेडियन टुनटुन साराराम पहुंची थीं ।

4 of 6
डॉ हाथी
यहां डॉ हाथी से टुनटुन की मुलाकात हुई थी । तब टुनटुन ने डॉ हाथी को देखते ही कह दिया था कि वो एक्टर बनेंगे । टुनटुन की बात सच निकली और वो साल 2000 में आमिर खान के साथ फिल्म 'मेला' में नजर आए ।
विज्ञापन

5 of 6
डॉ हाथी
इसके अलावा उन्होंने  'Fun2shh' (2003), 'क्योंकि'(2005) और जोधा-अकबर जैसी फिल्मों में काम किया । टीनएज में ही कवि कुमार का वजन बढ़ने लगा था । लेकिन उन्होंने एक्टिंग करना कभी नहीं छोड़ा । डॉ हाथी का वजन कभी 254 किलो हुआ करता था । साल 2010 में उन्होंने सर्जरी करवाकर 80 किलो वजन कम करवाया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉ हाथी
इस समय उनका वजन 170 किलो हो गया था । उन्होंने दिल्ली के एक कॉलेज से एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली । 'तारक मेहता...' के डायरेक्टर आसित का कहना था कि वो बहुत पॉजिटिव रहते थे । तबीयत ठीक ना रहने के बावजूद वो काम करते थे । उन्होंने सुबह फोन कर कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है । वो शूट पर नहीं आ पाएंगे । कुछ समय बाद उनके निधन की खबर आई । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें