फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 3 VS Cocktail 2: दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से आगे बढ़ रही ‘वेलकम टू जंगल’, ‘कॉकटेल 2’ की घट रही कमाई

Wed, 08 Jul 2026 09:45 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle VS Cocktail 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ दोनों ही फिल्में अभी बनी हुई हैं। जानते हैं कि बुधवार को कैसा रहा इनका प्रदर्शन…
विज्ञापन
1 of 5
कॉकटेल 2 Vs वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे करने के करीब है। फिल्म अभी भी अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। अब जानते हैं कि बुधवार का दिन इन दोनों फिल्मों के लिए कैसा बीता?

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया

वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ दो हफ्ते लगभग पूरे कर चुकी है। फिल्म अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है। बुधवार को 13वें दिन फिल्म ने 1.76 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 13 दिनों में 122.31 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

3 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 15.25 करोड़ रुपए के साथ की थी। इससे पहले पेड प्रिव्यूज में भी फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए कमाए थे।
  • इसके बाद पहले वीकेंड पर फिल्म ने शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को 24.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
  • जबकि अपने पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 93.15 करोड़ रुपए रहा था।
  • अब अपने दूसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

4 of 5
कॉकटेल 2 - फोटो : X

कॉकटेल 2
‘कॉकटेल 2’ अपने तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने 20वें दिन तीसरे बुधवार को सिर्फ 33 लाख रुपए ही हासिल कर पाए हैं। इस तरह से 20 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 93.78 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ये आंकड़े सैकनिल्क के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉकटेल 2 - फोटो : X

‘कॉकटेल 2’ की अब तक की कमाई

  • ‘कॉकटेल 2’ ने अपनी शुरुआत 13.50 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमश: 16.25 करोड़ और 17.75 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • अपने पहले हफ्ते में ‘कॉकटेल 2’ ने 70.50 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
  • जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 18.90 करोड़ रुपए ही रह पाई।
  • अब तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई हर बीतते दिन के साथ कम होती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें