फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडी पड़ी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई, वीकएंड के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ की भी कमाई में गिरावट; जानें सोमवार का कलेक्शन

Mon, 06 Jul 2026 08:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज हुई थी। वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज हुई थी। जानिए इन फिल्मों ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

आलिया भट्ट की हाल ही रिलीज 'अल्फा' और हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ के बीच ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कॉकटेल 2’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने आज सोमवार को कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

2 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
वीकएंड पर शानदार कमाई के बाद आज ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने कल रविवार को 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं कल के मुकाबले आज इसकी कमाई काफी कम हुई है। आज ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 1.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 116.52 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन

3 of 5
कॉकटेल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
‘कॉकटेल 2’ की कमाई अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। वीकएंड का भी ये फिल्म ज्यादा फायदा नहीं उठा पाई। वहीं आज इसने महज 24 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 92.79 करोड़ हो गया है। फिल्म के लिए अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल नजर आ रहा है।

4 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
मल्टीस्टारर फिल्म है ‘वेलकम टू द जंगल’ 
‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें- ‘बेटे के नजरिए से चुनती हूं फिल्म’, ‘रामायण’ पर बोलीं काजल अग्रवाल; मां बनने के बाद काम में बदलाव पर की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : X
‘कॉकटेल 2’ के बारे में
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के आस-पास घूमती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें