फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा बॉर्डर पर विंग कमांडर का 'अभिनंदन' कर रहे शाहरुख के गाने, VIDEO देख गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

Fri, 01 Mar 2019 12:17 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
wagha border
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को आज यानी एक मार्च को पाकिस्तान से रिहा कर दिया जाएगा । देश को बेसब्री से अभिनंदन का इंतजार है । पूरा देश उनके स्वागत के लिए बेताब है । अभिनंदन को लाहौर से होते हुए वाघा बॉर्डर लाया जाएगा। देश के कोने-कोने से लोग वाघा बॉर्डर पहुचं चुके हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
wagha border
वहीं अभिनंदन के माता-पिता भी उन्हें लेने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं । कुछ देर पहले ही वाघा बॉर्डर का एक वीडियो सामने आया है । यहां सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर विंग कमांडर के अभिनंदन के लिए पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
wagha border
वाघा बॉर्डर पर जश्न का माहौल है। खास बात ये है कि शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के गाने 'दुश्मन के छक्के छुड़ा दें-हम इंडिया वाले' पर लोग झूमते दिखे। इसी गाने के साथ विंग कमांडर का लोग स्वागत कर रहे हैं। 
 

 

4 of 6
abhinandan - फोटो : सोशल मीडिया
वाघा बॉर्डर पर तिरंगा लहरा रहा है । ये नजारा देख हर कोई गर्व महसूस कर रहा है । इसके अलावा एक और वीडियो हाथ लगा है । जिसमें अभिनंदन के माता-पिता और सास-ससुर दिल्ली के लिए फ्लाइट पर चढ़ते हैं । तभी फ्लाइट में बैठे सभी यात्री खड़े हो जाते हैं और उनका तालियों के साथ स्वागत करते हैं।
 



 
विज्ञापन

5 of 6
वाघा बॉर्डर
बॉलीवुड सितारे भारत के साथ हर मुश्किल वक्त में खड़े रहे और समय-समय पर ट्वीट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया । तापसी पन्नू ने अभिनंदन के लौटने की खबर सुन अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'इस खबर ने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मुझे कल का इंतजार है ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिनंदन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सिंगर-कंपोजर विशाल डडलानी ने भी इमोजी के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही कहा, 'युद्ध की जरूरत नहीं है ।' विवेक ओबरॉय ने लिखा, 'ये सुनकर खुशी हुई कि विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किया जा रहा है। हम सबको अभिनंदन के वापस लौटने का इंतजार है । जय हिंद ।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें