नए साल की शुरुआत हो चुकी है, जिसे लेकर आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारे भी काफी उत्साहित हैं। एक ओर वे नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं तो वहीं नए साल पर अपनी नई फिल्मों के लिए भी उत्सुक हैं। यह नया साल बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी काफी खास होगा। इस साल कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में लगी हुई हैं तो वहीं फिल्मों में दर्शकों को नई जोड़ियों का मसाला देखने को मिलेगा। जी हां, इस साल पर्दे पर कई नई जोड़ियां धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, चलिए बताते हैं आपको उन नई जोड़ियों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन
साल 2024 की शुरुआत सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की सिजलिंग केमिस्ट्री से होगी। यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी मानी जा रही है। इस फिल्म के जरिए ऋतिक और दीपिका पहली बार साथ में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के फैंस के लिए नए साल का तोहफा, किंग खान जल्द करेंगे इन फिल्मों की घोषणा