'बाहुबली' फिल्म सीरीज और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों के देश में बड़े पैमाने पर रिलीज होने बाद भाषाओं और क्षेत्रों का फर्क मिट सा गया है। इन दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी पट्टी में भी उतना ही प्यार मिला जितना यहां हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, आदि की फिल्मों को मिलता है। इन फिल्मों की सफलता को देखते हुए अब नए साल में कुछ और दक्षिण भारतीय फिल्में भी उत्तर में पैर पसारने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि साल 2021 में कौन सी दक्षिण भारतीय फिल्में उत्तर में भी धमाल मचा सकती हैं।