हिंदी सिनेमा का हर कोई दीवाना है। कॉमेडी, एक्शन और रोमांस से भरपूर ये फिल्में दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। इनमें से कुछ बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित होती हैं, तो कुछ फ्लॉप हो जाती हैं। एक फिल्म को हिट बनाने में कहानी, कास्टिंग और फिल्म का नाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन ऐसा कई बार देखा गया है कि मेकर्स बिना कुछ सोचे-समझे फिल्मों का नाम रख देते हैं, जो बाद में हंसी का पात्र बनते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनके नाम सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि यह कैसा अजीबोगरीब नाम हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आपकी हंसी छूट जाएगी।