फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'भूल भुलैया 2' का कलेक्शन 175 करोड़ रुपये के पार, साउथ में कायम ‘विक्रम’ का जादू

Thu, 16 Jun 2022 12:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में इन दिनों में कई बेहतरीन फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में मौजूद हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक अलग-अलग जोनर की यह फिल्में दर्शकों बेहद पसंद भी आ रही है।

विज्ञापन
1 of 5
विक्रम और भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में इन दिनों में कई बेहतरीन फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में मौजूद हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक अलग-अलग जोनर की यह फिल्में दर्शकों बेहद पसंद भी आ रही है। एक और जहां 777 चार्ली और विक्रम लगतार लोगों का दिल जीत रही है, तो वहीं दूसरी ओर वहीं डायनासोर्स भी खूब धमाल मचा रहे है। हिंदी सिनेमा की बात करें तो नुसरत की फिल्म जनहित में दारी दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही तो वहीं कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 का जलवा अब भी कायम है। इसी बीच अब इन सभी फिल्मों की बुधवार को हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए है। आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानते हैं इन सभी फिल्मों की बीते दिन हुई कमाई के बारे में-

विज्ञापन

2 of 5
चार्ली 777 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

777 चार्ली 
कन्नड़ के अलावा अन्य भाषाओं में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू रही है। फिल्म में इंसान और कुत्ते का अनोखा बंधन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रक्षित शेट्टी स्टारर इस फिल्म में अपनी रिलीज से अब तक 35.70 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं छठे दिन हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले बुधवार 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन

3 of 5
‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन
हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी की फिल्म जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन का जादू दुनियाभर में कायम है। यह फिल्म अब तक पूरी दुनिया में तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं, बुधवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म तो फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन देश में 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

4 of 5
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जनहित में जारी
नुसरत  भरूचा अभिनीत फिल्म जनहित में जारी दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है। बढ़िया कहानी और गंभीर मुद्दे पर आधारित होने के बाद भी फिल्म लोगों के दिलों में जगह बनाने में नाकाम दिख रही है। फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को इस फिल्म ने सिर्फ 26 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 2.79 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन की फिल्म विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रम
चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाले साउथ एक्टर कमल हासन की फिल्म विक्रम भले ही हिंदी बेल्ट में कुछ खास असर नहीं दिखा रही हो, लेकिन साउथ में यह फिल्म काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 13वें दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 3.50  करोड़ रुपये की कमाई की है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें