ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ ने ओपनिंग डे पर 36.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत कर धमाल मचा दिया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 42.41 करोड़, तीसरे दिन 45.66 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड तक फिल्म की कमाई बढ़िया चल रही थी, लेकिन अब बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कमाई मंगलवार से कुछ कम हुई है। मंगलवार को फिल्म ने 12.68 करोड़ रुपये कमाए थे, तो बुधवार को फिल्म की कमाई 10.70 करोड़ रही है। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन अब 164.37 करोड़ रुपये हो गया है।