रक्षा बंधन- लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडवांस बुकिंग के मामले में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' अक्षय कुमार से आगे निकल चुकी है। बुधवार सुबह तक 'लाल सिंह चड्ढा' के पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 30,000 टिकट बिक चुके हैं। पैन इंडिया टिकट बिक्री की बात करें तो फिल्म के लगभग 57,000 टिकट बिके हैं। ऐसे में अनुमान के मुताबिक 'लाल सिंह चड्ढा' की बुकिंग पूरे देश में 1.10 लाख तक पहुंच सकती है। ऐसे में अनुमान के मुताबिक पहले दिन फिल्म 15 से 17 करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं, अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' की एडवांस बुकिंग 'सम्राट पृथ्वीराज' से भी कम रही है। इस फिल्म के पूरे भारत में अब तक लगभग 35,000 टिकट ही बिके हैं, जो 'लाल सिंह चड्ढा' से बहुत कम है।